{"_id":"5cc1faf3bdec225f4c4ee6f4","slug":"truck-collides-with-mari-in-school-bus-injures-six-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बस में ट्रक ने मारी टक्कर, छह बच्चे घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
स्कूली बस में ट्रक ने मारी टक्कर, छह बच्चे घायल
Thu, 25 Apr 2019 11:52 PM IST
राकेश पांडेय
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Thu, 25 Apr 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
स्कूली बस में ट्रक ने मारी टक्कर, छह बच्चे घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के कांटे चौकी के पास बृहस्पतिवार की सुबह में एक स्कूल बस में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार छह बच्चे घायल हो गए। बच्चों को नजदीक के अस्पताल में इलाज कराकर घर भेज दिया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
खलीलाबाद शहर के एक स्कूल की बस बृहस्पतिवार की सुबह बूधा कला चौराहे से बच्चों को लेकर खलीलाबाद की तरफ आ रही थी। चालक कांटे चौराहे पर बस रोककर बच्चों को बैठाने लगा। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। बस में 25 बच्चे सवार थे। हादसे में बस में सवार शिवेंद्र पांडेय, ऋतिका, स्वरा, राजकुमार, आर्यन पाठक समेत छह बच्चे घायल हो गए। सभी बासगांव के रहने वाले हैं। सूचना मिलते ही अभिभावक मौके पर पहुंच गए और बच्चों को नजदीक के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाकर इलाज कराया। चौकी इंचार्ज कांटे मनोज पटेल ने बताया कि बच्चों का प्राथमिक उपचार कराकर अभिभावकों के साथ घर भेज दिया गया है। बस कब्जे में है।