फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Three robbers boarded the police handle

तीन लुटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे

Sun, 10 Apr 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sun, 10 Apr 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Three robbers boarded the police handle
तीन लुटेरे ‌गिफ्तार किया। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 बखिरा पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से रविवार को हावपुर भड़ारी के पास से तीन बदमाशों को गिफ्तार किया। तलाशी में पकड़े गए बदमाशों के पास से लूट की पांच मोबाइल, 350 रुपये और बाइक बरामद हुई। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने बखिरा क्षेत्र में हुई मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। बरामद  बाइक को घटना में प्रयुक्त होना बताया।
विज्ञापन

एसपी शैलेष कुमार पांडेय ने पत्रकार वार्ता में बताया कि छह मार्च को बखिरा निवासी संतोष नामक युवक से क्षेत्र के लोरीबारी के पास से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया था। इस मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज हुआ था। लूट की वारदात के पर्दाफाश के लिए एसओ दिनेश यादव और सर्विलांस सेल प्रभारी धर्मेंद्र तिवारी को कड़े निर्देश दिया था।
विज्ञापन

एसओ और सर्विलांस सेल प्रभारी अपनी टीम के साथ बखिरा कसबा में रविवार को मौजूद थे। उसी दौरान सूचना मिली कुछ दिन पूर्व लोरीबारी के पास हुई मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन बदमाश बाइक से बखिरा की तरफ जा रहे है। बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेरेबंदी करके हावपुर भडारी के पास से तीनों बदमाशों को दबोच लिया। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों की पहचान इस्तेखार आलम, वृजेश मिश्र निवासीगण बंजरिया पूर्वी और सलाहुद्दीन निवासी बरदहिया बाजार के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे बताया कि तलाशी में इस्तेखार आलम के पास से लूट की दो मोबाइल, वृजेश मिश्र के पास से लूट की दो मोबाइल तथा सलाहुद्दीन के पास से एक मोबाइल और बाइक मिली। पूछताछ में बदमाशों ने लोरीबारी में मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। बरामद बाइक अपने मित्र का होना के साथ इसी से मोबाइल लूट की वारदात करने की बात बताई।

अन्य बरामद मोबाइल को अलग- अलग स्थानों से लूटने की जानकारी दी। जिसके बारे में   तहकीकात कराई जा रही है। पकड़े गए बदमाशों के संबंध किन- किन बदमाशों से है, यह भी जानकारी जुटाई जा रही है। लूट की घटना का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम में शामिल एसओ और सर्विलांस सेल प्रभारी के अलावा कांस्टेबल विनय कुमार सिंह, नित्यानंद दूबे, ऋषिदेव तिवारी, चंदन पाठक, आकाश यादव, अंगद गुप्ता, उदय नारायन यादव और राघवेंद्र पांडेय को शाबासी दी।      
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed