{"_id":"57af60434f1c1bee2cee46c6","slug":"the-young-man-s-body-was-found-in-the-pool-murder-suspected","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरे में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोखरे में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
sant kabir nagar
Updated Sat, 13 Aug 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुधारा क्षेत्र के पिपराहंकार गांव के उत्तर स्थित पोखरे में शनिवार को उतराती हुई एक युवक की लाश मिली। घटना की सूचना पर आसपास के गांव के लोग जुट गए। बाद में खबर मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शव की स्थिति देखकर लोगों की युवक की हत्या कर पोखरे में फेंके जाने की आशंका जाहिर कर रहे थे।
शनिवार की शाम को पिपराहंकार गांव के कुछ बच्चे पोखरे के पास खेल रहे थे। उसी दौरान किसी बच्चे ने पोखरे में उतराती हुई लाश देखी और शोर मचाया तो आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। प्रधान अहमद हुसेन ने फोन से पुलिस को मामले की सूचना दी। बाद में पहुंची पुलिस ने गांव वालों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। युवक के नाक के पास खून के धब्बे थे, लेकिन पर जख्म के निशान नहीं दिखाई दे रहे थे। युवक की उम्र 20 वर्ष आंकी गई।
युवक नीले रंग की टीशर्ट और लोअर पहने हुए था। पोखरे के आस-पास के घरों के लोगों ने बताया कि शुक्रवार की रात में कराहने की आवाज सुनाई दी थी, लेकिन एक महिला ने टार्च जला कर देखने की भी कोशिश की थी, लेकिन कोई नहीं दिखा। एसओ सतानंद पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। वैसे प्रथम दृष्टया डूबने से ही मौत होना प्रतीत हो रहा है।