{"_id":"5740a6544f1c1b464aac7228","slug":"the-truck-entered-the-bolero-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में घुसी बोलेरो, चार घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक में घुसी बोलेरो, चार घायल
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Sun, 22 May 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
ट्रक में घुसी बोलेरो>
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग पर मीरगंज चौराहे के पास शनिवार को गलत साइड से मुड़ी एक ट्रक में एक बोलेरों घुस गई। जिससे बोलेरो में सवार चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। करीब आधे घंटे हाईवे जाम रहा। बाद में खबर पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल भेजवाने के साथ जाम समाप्त कराया।
मनियरा प्रतिनिधि के अनुसार पूर्वाह्न नौ बजे के करीब हाइवे पर मीरगंज के पास बने कट के रास्ते एक ट्रक दूसरे लेन में मुड़ गई। इसी दौरान खलीलाबाद की तरफ से बस्ती जा रही एक तेज गति की बोलेरो विपरीत दिशा से जा रही ट्रक में घुस गई। इससे बोलेरो में सवार रामचरन सिंह पुत्र रामबहादुर सिंह ,पन्ना लाल पुत्र ब्रहमदेव निवासी खैरी थाना हरपुर बुदहट, इरशाद पुत्र मोहम्मद असलम निवासी मिया बाजार कोतवाली और मन्ने पुत्र मोहम्मद मैनुद्दीन निवासी रुद्रपुर दुर्गावाणी थाना तिवारीपुर गोरखपुर बुरी तरह से घायल हो गए। घटना के बाद चालक मौके पर ट्रक छोड़ कर भाग गया। घटना देख कर आस-पास के लोगों के साथ राहगीर जुट गए।
हादसे के चलते वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब आधे घंटे तक हाईवे एक तरफ से जाम रहा। खबर पर कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह,एसएसआई रूदल यादव और कांटे चौकी इंचार्ज रामभवन यादव मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इधर पुलिस ने रास्ते से वाहनों को हटवाया,तब जाकर जाम समाप्त हुुआ। एसएसआई ने बताया कि ट्रक चालक हाईवे पर बने कट के रास्ते गलत साइड में घुस गया और उसी वजह से बोलेरो से टक्कर हुई। हादसे में घायल चारों लोगों की हालत डॉक्टरों ने ठीक बताई है, लेकिन उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।