{"_id":"57151f614f1c1b95428b47cc","slug":"the-strangulation-murder-of-shubham","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला दबाकर की गई शुभम की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गला दबाकर की गई शुभम की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Mon, 18 Apr 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
गला दबाकर की गई शुभम की हत्या।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नावनजोत गांव के गरागरबीर टोला निवासी मासूम शुभम की मौत का कारण गला दबा कर होना पोस्टमार्टम रिर्पोट में बताया गया है। इसके अलाव भी कुछ विंदु और भी है जिस पर पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। जबकि इस मामले में पीड़ित पिता ने एक महिला समेत दो के विरुद्ध नामजद केस दर्ज कराया है।
शुक्रवार की शाम गायब हुए राम सिंधारे के इकलौते छह वर्षीय बेटे का शव रविवार की सुबह गांव के एक शख्स के दरवाजे के बगल में उपले के ढेर के नीचे मिला था। लाश को कब्जे में लेकर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद जांच पड़ताल करने में जुट गई। जबकि इस मामले में पीड़ित ने गांव की एक महिला और उसके मायके के एक युवक के विरुद्ध हत्या का केस नामजद दर्ज कराया है। इस घटना को अंजाम देने का आरोप पूरा गांव आरोपियों पर ही मढ़ रहा है। हालांकि आरोपी पुलिस के पकड़ में है और पुलिस उनसे हर स्तर पर पूछताछ कर रही है। घटना के 36 घंटे बाद भी कोई किसी परिणाम पर पुलिस महकमा नही पहुंच सका है। इस हृदय विदारक घटना से गांव के लोग दुखित है और चाहते भी है कि इस जघन्य कार्य को अंजाम देने वाले किसी भी कीमत पर न बचने पाए। एसओ आरडी मौर्य का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाना बताया गया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि डॉक्टरों से रिपोर्ट का अध्ययन कराया जा रहा है।