फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   the sister killed

आन की खातिर बहन की जान ली 

Fri, 02 Dec 2016 11:07 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Fri, 02 Dec 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
the sister killed
murder
धर्मसिंहवा गांव के एक युवक ने बहन को पेट में चाकू घोंप कर मार डाला। रोकने की कोशिश पर बुजुर्ग महिला और एक अन्य युवक को भी चाकू के वार से जख्मी कर दिया। गांव के लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। 
विज्ञापन


बहन की जान लेने के आरोपी का नाम रोहित है। बताते हैं कि धर्मसिंहवा निवासी रोहित (22) ने बहन गायत्री(18) पर चाकू से उस वक्त हमला बोला जब वह शुक्रवार सुबह शौच से वापस लौट रही थी। आंगनबाड़ी केंद्र से कुछ दूरी पर हुई यह घटना देखकर बुजुर्ग महिला रामजी और कृष्ण उर्फ किशन नामक युवक ने आरोपी को रोकना चाहा तो उसने दोनों को चाकू के वार से जख्मी कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने बमुश्किल रोहित को काबू कर चाकू छीना और पुलिस को सुपुर्द करने तक रस्सी से बांधे रखा। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां से दोनों गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिए गए।
विज्ञापन


गायत्री की जान मौके पर ही चली गई थी। गायत्री के पिता लालचंद पटवा ने बेटे रोहित के खिलाफ बेटी की हत्या और दो अन्य के हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया है। रोहित चप्पल बेचने का काम करता है। एसपी विक्रमादित्य सचान ने बताया कि शुरुआती जांच व रोहित के बयान से गायत्री के किसी युवक से प्रेम संबंधों की बात सामने आई है। माना जा रहा है कि बहन के इस कदम को परिवार की आन के खिलाफ मानकर रोहित ने उसकी जान ले ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed