{"_id":"5cae2dbbbdec2213f413646f","slug":"the-factory-to-create-illegal-unrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध असहले बनाने का कारखाना पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध असहले बनाने का कारखाना पकड़ा
Wed, 10 Apr 2019 11:24 PM IST
राकेश पांडेय
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Wed, 10 Apr 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
अवैध असहले बनाने का कारखाना पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। धनघटा पुलिस ने मंगलवार रात आगापुर उर्फ गुलरिहा के पास छापा मारकर एक झोपड़ी से अवैध असलहा बनाने भंडाफोड़ किया। भारी मात्रा में असलहा और उसे बनाने का उपकरण बरामद किया गया। पुलिस ने 15 हजार के इनामी बदमाश को भी पकड़ा। पकड़े गए शख्स को पुलिस ने जेल भेज दिया।
सीओ आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि मंगलवार रात में एसओ धनघटा रणधीर कुमार मिश्र को सूचना मिली कि आगापुर उर्फ गुलरिहा गांव के दक्षिण घाघरा नदी के किनारे दियारा में स्थित मड़ई में कुछ लोग अवैध शस्त्र का निर्माण और बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर एसओ, चौकी इंचार्ज पौली हमराहियों के साथ आगापुर उर्फ गुलरिहा पहुंचे। कुछ दूर आगे जाने पर एक झोपड़ी में रोशनी जल रही थी। दो व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गए। जबकि एक व्यक्ति हैदर अली निवासी मोहीद्दीनपुर इस्लाम नगर मगहर को गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर 15 हजार का इनाम था। झोपड़ी में एक मोबाइल फोन, 12 असलहे, हेक्सा ब्लेड, हथौड़ी, पिलास, स्प्रिंग, छिन्नी और असलहा बनाने के कई सामान बरामद हुए। पूछताछ में पकड़े गए हैदर अली ने बताया कि बेरोजगारी की वजह से वह बिहार के मुंगेर जिले में रहा। जहां अवैध तमंचा बनाने का काम किया। घर आने के बाद कोई कार्य न होने के कारण वह कुछ लोगों के साथ मिलकर आगापुर उर्फ गुलरिहा के पास स्थित घाघरा नदी के किनारे झोपड़ी में अवैध असलहा बनाने का कार्य करने लगा। असलहे की बिक्री बस्ती, अंबेडकरनगर आदि जिले में की जाती थी। दो से तीन हजार रुपये में असलहा बेचते थे।