{"_id":"5831e4524f1c1bbc06b39c17","slug":"ten-shops-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दुकानों में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दस दुकानों में चोरी
Sant Kabir Nagar
Updated Sun, 20 Nov 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्यों के नमूने लिए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के बूधा कला चौराहे पर शनिवार रात चोरों ने दस दुकानों का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इससे क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। वहीं शाम करीब पांच बजे फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्यों के नमूने लिए।
शुगर मिल रोड खलीलाबाद निवासी दिलीप कुमार सिंह पुत्र दिवंगत मैनेजर सिंह की राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बूधा कला चौराहे पर लाइसेंसी अंग्रेजी शराब की दुकान है। शनिवार रात नौ बजे के करीब शराब की दुकान बंद करके चले गए थे। रात में ही शटर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और नकदी व शराब की बोतलें उठा ले गए। पीड़ित शराब की दुकान के मालिक दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि चोर इंटर की बैट्री, एटीएम कार्ड, डेबिट कार्ड, 40,000 रुपये कीमत का शराब और 26,000 नगदी उठा ले गए।
इसी तरह चोर पास में स्थित अर्जुन निवासी बूधा कला की पान की गुमटी का ताला तोड़कर उसमें रखकर करीब 3000 कीमत का सामान चुरा ले गए। चोरों ने नेवास पुत्र शिव पूजन के चाय की दुकान का शटर तोड़ कर करीब दो हजार नकदी और कुछ सामान ले गए। इसी तरह साबिर अली पुत्र नसीर की जो सिलाई की दुकान का ताला तोड़कर ग्राहकों 20 सेट कपड़ा और कुछ नकदी उठा ले गए। मुन्नीलाल पुत्र राम किशोर की दुकान का ताला तोड़कर रखा 300 नगद व 800 रुपये का समान ले गए।
विज्ञापन
इसी तरह बगल में अंडे की दुकान चलाने वाले संजय पुत्र अर्जुन की दुकान के शटर का ताला तोड़कर 2500 नगदी और करीब 900 रुपये का समान उठा ले गए। इतना ही नही कुछ दूरी पर स्थित परमेश्वर पुत्र राम सूरत निवासी बुधा कला जो अपने घर के सामने पान की गुमटी खोले के वहां भी चोरों ने हाथ साफ किया। उनकी गुमटी से 260 रुपये नगद और 1000 रुपये का समान व दो मोबाइल आदि उठा ले गए। चोर पास में छोटे लाल पुत्र चिराऊ के मकान के शटर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और कमरे में रखा छह बोरा धान ,और दो बोरा गेहूं की बीज भी साथ ले गए।
इसी क्रम में चंद्रराम पुत्र लोटन निवासी बुधा कला जिनकी साइकिल की दुकान है। उनके चोरी करके 400 नगदी, और पांच हजार कीमत का समान उठा ले गए। सूचना पर रविवार को पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। पीड़ित दिलीप कुमार सिंह आदि ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
कोतवाल कमला यादव ने बताया कि चोरी की वारदात होने की सूचना पर जांच पड़ताल की गई। पीड़ितों की तहरीर पर केस दर्ज कर जल्द ही वर्कआउट कर दिया जाएगा।