फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Tempo driver death in suspected position

टेंपो चालक की संदिग्ध हालात में मौत

Mon, 26 Oct 2015 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/धनघटा
अमर उजाला ब्यूरो/धनघटा Updated Mon, 26 Oct 2015 10:08 PM IST
विज्ञापन
महुली क्षेत्र के जयरामपट्टी निवासी एक टेंपो चालक की गोरखपुर में मौत हो गई। मौत की खबर जैसे ही गांव में पहुंची, वैसे ही गांव में कोहराम मच गया। पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन

रोते बिलखते परिजन गोरखपुर के लिए रवाना हो गए। युवक की मौत को लेकर गांव के लोग तमाम तरह की चर्चा कर रहे थे।
जयरामपट्टी गांव निवासी अंबिका त्रिपाठी का छोटा बेटा बृजेश त्रिपाठी गोरखपुर के बरगदवा में एक किराए के मकान में रहता था। वह टेंपो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह गोरखपुर के बरगदवा में स्थित किराए के आवास में उसकी लाश मिलने की सूचना परिजनों को मिली तो लोग अवाक रह गए।
पीड़ित पिता अंबिका त्रिपाठी, मां शकुंतला देवी रोते-बिलखते गोरखपुर के लिए रवाना हुईं। गांव वालों ने बताया कि अंबिका त्रिपाठी के दो बेटी तथा दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे बड़ी बेटी सरिता तथा दूसरे नंबर की बेटी का नविता है। दोनों की शादी हो चुकी है। जबकि बेटा भूपेश रोजगार के सिलसिले में दिल्ली में रहता है। जबकि भाई-बहनों में छोटा बृजेश त्रिपाठी गोरखुपर के बरगदवा में किराए के मकान में रहता था और टेंपो चलाकर अपने बूढे मां-बाप की देखभाल करता था।

बेटे की मौत की खबर होते ही मां-बाप बेसुध हो गए। लोग यहीं कह रहे थे कि व्रजेश अपने मां- बाप को तीर्थ यात्रा पर भेजने के लिए पैसा जुटाने की बाते अक्सर करता था। उसकी मौत से बूढ़े दंपति असहाय हो गए। गांव के लोग भी काफी दुखी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed