फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Tehsil Day storm, lay siege to the police station

तहसील दिवस पर हंगामा,थाने का घेराव

Thu, 07 Apr 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Thu, 07 Apr 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Tehsil Day storm, lay siege to the police station
डीएम कार्यालय पर दिया धरना। - फोटो : रमेश मिश्र
 धनघटा तहसील दिवस में बुधवार को पहुंचे घोरांग गांव के लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। काफी संख्या में महिलाएं एवं पुरुषों ने एसडीएम को घेरने का जब प्रयास किया तो पुलिस वालों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। जिस पर गांव वालों की पुलिस से झड़प भी हुई। लोगों का आरोप था कि कोटेदार के खिलाफ कई बार तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे है। एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर जब थाने पहुंची तो भीड़ थाना घेर लिया। लोगों के दबाव पर पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया।
विज्ञापन

सजन लाल, सत्यप्रकाश, धनजंय सिंह, रामबृक्ष, ताज मुहम्मद, लक्ष्मीकांत आदि का आरोप था कि गांव में दो कोटेदार है। दोनो दो माह से राशन का वितरण नहीं किए है। इसकी शिकायत तहसील दिवस पर की गई थी, लेकिन अभी तक कोटेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे गांव के लोगों का गुस्सा तहसील दिवस में साफ झलका। तहसील परिसर से नारा लगाते हुए ग्रामीण तहसील दिवस सभागार में पहुंच गए जहां एसडीएम बैठ कर फरियाद सुन रहे थे। महिलाएं जब एसडीएम की तरफ बढ़ी तो पुलिस ने उन्हें रोकने लगी।
विज्ञापन

काफी देर तक पुलिस और गांव वालों के बीच झड़प हुई, उसके बाद गांव के लोग बाहर चले आए। एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने सजनलाल व धनजंय सिंह को हिरासत में ले ली। जिससे नाराज गांव के लोग थाने पर पहुंच गए और वहा भी हंगामा खड़ा कर दिए। दबाव बढ़ता देख कर पुलिस ने हिरासत में लिए गए दोनों लोगो को छोड़ दी, तब जाकर गांव वाले वापस लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed