{"_id":"40b026319b233990de676d70dfbd97f5","slug":"sum-up-of-bank-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की घटना का खुलासा हुआ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की घटना का खुलासा हुआ
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
Updated Wed, 28 Oct 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुधारा पुलिस ने बुधवार को बाघनगर कठिनईया पुल के पास से एक चोर को घेरेबंदी कर गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से कीमती सोने के जेवरात और 6300 रुपये बरामद किया।
पुलिस ने स्टेट बैंक की शाखा अगया समेत दो घरों में हुई चोरी की घटना का खुलासा किया। पूछताछ से प्रकाश में आए तीन अन्य चोरों की पुलिस ने तलाश शुरु कर दी है।
एसओ सतानंद पांडेय ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली की चोरी के जेवरात के साथ एक चोर बाघनगर स्थित कठिनईया पुल के पास मौजूद है।
सूचना पर घेरेबंदी करके चोर को पकड़ा गया। पूछताछ में पकड़े गए चोर की पहचान अब्दुल जब्बार निवासी मदाईन थाना दुधारा के रुप में हुई। तलाशी में उसके पास से सोने का चार पीस झाला, दो पीस टॉप्स, दो अंगूठी और मंगलसूत्र बरामद हुआ।
विज्ञापन
एसओ के मुताबिक पूछताछ में बताया कि पकड़े गए चोर ने बताया कि उसने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिल कर 13 अक्टूबर की रात सेहुड़ा निवासी मोहम्मद अयूब और खान मोहम्मद के घर नकब लगा कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
बरामद सोने के जेवरात को उन्हीं के घर से चुराया था। इसके अलावा पांच अक्टूबर को अगया स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के दरवाजे को तोड़ कर 65000 रुपये की चोरी की थी।
इसमें से 6300 रुपये बरामद हुआ है। चोर ने चोरी में शामिल अपने फरार साथियों का नाम नन्हू बंजारा, हबीब और मिसराइल बताया है।
अब्दुल ने हिस्से में मिले चोरी के जेवरात को बेचने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की गिरफ्त में आ गया। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पकड़े गए आरोपी को जेल भेजते हुए अन्य तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया है।