फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Srerah young man beaten to tamper slippers

छेड़छाड़ पर सरेराह युवक को चप्पल से पीटा

Fri, 23 Sep 2016 11:55 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Fri, 23 Sep 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Srerah young man beaten to tamper slippers
बखिरा टैक्सी स्टैंड के पास छेड़छाड़ पर युवक को पीटा, माफी मांगने पर छोड़ दिया। - फोटो : अमर उजाला
 क्षेत्र के बखिरा कस्बे में टैक्सी स्टैंड के पास गुरुवार शाम को एक युवती ने छेड़खानी कर रहे एक युवक को चप्पल से पीटा। बाद में युवक ने माफी मांग ली तो युवती ने उसे छोड़ दिया। यह घटना बखिरा पुलिस चौकी से महज कुछ दूरी पर ही घटित हुई ,लेकिन पुलिस मामले से अनभिज्ञ रही।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक अपने पिता के साथ मेंहदावल जाने के लिए बखिरा पुलिस चौकी के पास टैक्सी की प्रतीक्षा कर रही थी। उसी दरम्यान एक ऑटो के ड्राइवर ने युवती को देखकर अश्लील फब्तियां कसी। पहले युवती ने अनसुना करने की कोशिश किया, किन्तु बार-बार अश्लील इशारे से आजिज आ चुकी युवती ने आपा खो दिया। नाराज युवती ने सरेशाम चप्पल निकालकर युवक की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


लोगों के बीच बचाव व समझाने के उपरांत युवती ने युवक के  माफी मांगने और उठक-बैठक कराने के बाद ही जाने दिया। इस घटना की लोगो में पूरे दिन चर्चा रही। इस मामले में बखिरा पुलिस ने बताया कि न तो ऐसी कोई सूचना है और न ही तहरीर मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed