फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   SP MLA beaten je

सपा विधायक ने जेई को पीटा, भड़के जेई

Wed, 06 Jul 2016 11:41 PM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Wed, 06 Jul 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
SP MLA beaten je
महुली थाने में जेई संगठन के लोगों से बातचीत करते एसओ। - फोटो : अमर उजाला
बिजली बकाएदारों के खिलाफ मुकदमे में सपा विधायक अलगू प्रसाद चौहान का दखल बुधवार को देखते-देखते बड़ा मुद्दा बन गया। आरोप है कि धनघटा क्षेत्र के विधायक अलगू प्रसाद चौहान ने मुखलिसपुर के जेई सनी देवोल प्रताप को फोन करके न सिर्फ नाथनगर अपने कैंप कार्यालय बुलाकर अभद्रता की बल्कि पीटकर कमरे में बंद कर दिया। इस बीच उनके पास मौजूद सरकारी अभिलेख फाड़ दिए और मोबाइल फोन छीन लिया। मिन्नतें करने पर आधे घंटे बाद मुक्त किया। 
विज्ञापन


विधायक के कैंप ऑफिस से निकलकर जेई सनी ने जानकारी साथी अवर अभियंताओं और अफसरों को दी। देखते-देखते ही महकमे में अफसर से लेकर कर्मचारी तक सपा विधायक के खिलाफ आक्रोश फैल गया। बिजली महकमे के लोग ईद की तैयारी छोड़कर लामबंद होने लगे और विधायक के खिलाफ मुकदमा व कार्रवाई होने तक कार्य बहिष्कार का एलान कर दिया। शाम पांच बजे से जिले भर की बिजली ठप हो जाने से जहां ईद की तैयारियों में खलल पड़ने लगा वहीं अफसरशाही में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


हालात बिगड़ते देख डीएम डॉ. सरोज कुमार ने जेई और उनके संगठन पदाधिकारियों को वार्ता के लिए बुलाया। वार्ता में आरोपी विधायक भी शामिल हुए। कुछ समय बाद एसपी शैलेष कुमार पांडेय ने भरोसा दिया कि एसओ को विधायक के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। महुली थाने के एसओ रमेश यादव ने बताया कि जेई की तहरीर पर विधायक अलगू प्रसाद चौहान के खिलाफ गोलबंद होकर सरकारी कर्मचारी को बंधक बनाकर पीटने, अभद्रता, अभिलेखों को नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज कर लिया गया है। इस बीच रात 9.30 बजे से बिजली सप्लाई चालू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने आरोपों को निराधार बतायाः सपा विधायक अलगू प्रसाद चौहान ने खुद पर लगे आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि क्षेत्र के लोग कई दिन से जेई सनी के खिलाफ मनमाने ढंग से केस दर्ज कराने की शिकायत कर रहे थे। बिना नोटिस जारी किए किसानों के खिलाफ कार्रवाई गलत है। इन पर जले ट्रांसफार्मर बदलने के एवज में रकम मांगने के आरोप भी हैं। इसी पर बात करने अपने कैंप कार्यालय पर बुलाया था। पूछताछ पर संतोषजनक जवाब न मिलने पर मुख्यमंत्री और चीफ इंजीनियर से शिकायत करने की जानकारी देकर वापस कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed