{"_id":"6b05dccd9132e11ec60a2e8d","slug":"three-members-of-a-cattle-thieving-gang-arrested-gonda-news-c-100-1-slko1026-170481-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पशु चोर गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पशु चोर गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार
Wed, 25 Nov 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 25 Nov 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
मोतीगंज/गोंडा। पुलिस ने पशु चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मोतीगंज पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी की तीन भैंसें और घटना में प्रयुक्त एक बाइक बरामद की है।
सीओ सदर अभिषेक दवाच्या ने बताया कि अभियुक्तों की पहचान पटेल नगर निवासी सज्जाद, जुबेर और इमामबाड़ा निवासी शालू के रूप में हुई। उनकी निशानदेही पर बस्ती इमामबाड़ा से चोरी की दो भैंसें और एक पड़िया बरामद हुई। सीओ के मुताबिक, पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे दिन में गांवों में घूमकर उन घरों की रेकी करते थे जहां पशु बाहर बंधे होते थे। रात में मौका पाकर पशुओं को चोरी कर सुनसान स्थानों पर छिपा देते थे।
पर्याप्त पशु एकत्र होने पर उन्हें दूर के बाजारों में बेचकर धनराशि आपस में बांट लेते थे। उन्होंने 04 नवंबर 2026, 15 नवंबर 2026 और 21/22 नवंबर 2026 को हुई तीन अन्य पशु चोरी की घटनाओं को भी स्वीकार किया। अभियुक्तों के खिलाफ मोतीगंज और देहात कोतवाली थानों में तीन मामले दर्ज किए गए हैं। (संवाद)