फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Smuggler who escaped by throwing beef

गोमांस फेंककर फरार हुए तस्कर

Fri, 03 Jun 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Fri, 03 Jun 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Smuggler who escaped by throwing beef
गोमांस फेंक फरार हुए तस्कर । - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
  बखिरा थाना क्षेत्र के सांथा- गनवरिया सरयू नहर मार्ग पर बाइक से गोमांस लेकर जा रहे तस्करों ने हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं और सांथा पुलिस को देखकर बैग में रखा मांस फेककर फरार हो गए। पुलिस ने बैग खोला तो गोमांस रखा था।
विज्ञापन

 जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह मुखबीर की सूचना पर हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता तहसील अध्यक्ष कपिल निषाद, राजू उपाध्याय, दीपक विश्वकर्मा, बृजेश लोधी, सत्यप्रकाश झां आदि  तथा सांथा चौकी इंचार्ज श्रवण यादव सहित मुकामी फोर्स पहले इस गनवरिया सरयू नहर मार्ग पर तस्करों के आने का इंतजार कर रही थी। मोटर साइकिल पर सवार दो युवक बैग लेकर आते दिखे। सामने पुलिस को देखकर दोनों युवक बैग फेंककर भाग गए। मौके पर बैग को खोला तो इसमें गोमांस बरामद हुआ। पुलिस ने मोटर साइकिल सवार युवकों का पीछा किया पर वे नहीं मिले। चौकी इंचार्ज श्रवण यादव ने बताया कि गो तस्करों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed