{"_id":"57531a254f1c1b903c108ca7","slug":"six-huts-gutted-by-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से छह झोपड़ियां जल कर राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से छह झोपड़ियां जल कर राख
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Sun, 05 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
झोपड़ियां जल कर राख ।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के धौरहरा गांव में शनिवार की दोपहर में आग लग जाने से छह लोगों का छप्पर का मकान जलकर राख हो गया। आग पर दमकल कर्मी और गांव के लोगों जब तक काबू पाए तब तक लोगों के मकान में रखा गया सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित दाने दाने को मोहताज हो गए है।
गांव निवासी रामवृक्ष के मकान में लगी आग देखते ही देखते बिकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने की सूचना पर गांव के लोग दौड़ पड़े। इसी दौरान किसी ने आग की सूचना दमकल कर्मियों को दे दी। गांव के लोग दौड़ कर जब तक आग पर काबू पाने का प्रयास करते तब तक आग की लपेटो ने राममिलन, बाढ़ू, रामनोकर, रामफूल और रामदरश के मकान को अपने चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मी और गांव के लोग करीब दो घंटे तक आग बुझाने का प्रयास किए तब जाकर आग पर काबू पा सके। आग से मकान में रखा खाद्यान्न, कपड़ा, बर्तन, नकदी और जेवर आदि सामान जलकर नष्ट हो चुका था। पीड़ित दाने दाने को मोहताज हो गए। पीड़ित रामवृक्ष का कहना है कि आग से काफी नुकसान हुआ है। मकान में रखा सारा सामान जल कर राख हो चुका है। लोग तहसील के कर्मियों का आने का इंतजार कर रहे थे ताकि कुछ मुआवजा मिल सके।