फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   SIM racket busted selling fake IDs

फर्जी आईडी से सिम बेचने वाले रैकेट का पर्दाफाश

Fri, 02 Sep 2016 11:24 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Fri, 02 Sep 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
SIM racket busted selling fake IDs
crime - फोटो : demo pic
 स्वाट और बखिरा पुलिस ने शुक्रवार को फर्जी आईडी से सिमकार्ड बेचने वाले एक डिस्ट्रीब्यूटर समेत चार लोगों को गनवरिया-सांथा चौराहे से गिरफ्तार किया है। इन लोगों के पास से दो लैपटॉप, प्रिंटर, 264 सिम, 12 मुहर और छह मोबाइल बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन


स्वाट टीम प्रभारी संतोष तिवारी ने बताया कि सांथा चौकी इंचार्ज श्रवण यादव के सहयोग से सूचना के आधार पर गनवरिया-सांथा चौराहे पर स्थित जय प्रकाश जायसवाल की सिमकार्ड की दुकान पर छापेमारी की गई। मौके से परसिया गांव निवासी दुकान मालिक जयप्रकाश जायसवाल, मनोज राय, कामेश्वर उर्फ सोनू राय निवासी बेलहर ,रंजीत सोनी  निवासी धर्मसिंहवा को गिरफ्तार किया गया। इन लोगों के पास से वाराणसी, गोंडा की फर्जी आईडी और मुहर लगे लगभग 68 फार्म भी मिले हैं। आरोपी जयप्रकाश जायसवाल ने बताया कि वह एक टेलीकॉम सेवा प्रदाता कंपनी के सिमकार्ड का डिस्टीब्यूटर है।
विज्ञापन


उसकी दुकान से ही फर्जी आईडी ,फोटो निर्धारित मूल्य पर प्राप्त होता है। उसी से सिम एक्टीवेट कराया जाता है और कंपनी को भेजा जाता है। इस कार्य में पकड़े गए अन्य लोग भी संलिप्त है। अन्य आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि जयप्रकाश की दुकान से ही उन्हें फर्जी आईडी और अज्ञात लोगों का फोटो पांच रुपये में ही मिल जाते हैं। फिर वह लोग उसी के जरिए फर्जी हस्ताक्षर करके सिमों को एक्टीवेट करा कर बाजारों में बेच देते हैं। चार साल से यह अवैध धंधा संचालित हो रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र में अब तक लगभग दस हजार से अधिक सिमकार्ड फर्जी आईडी पर बेच चुके हैं। आरोपियों का एक साथी राम अशीष गुप्ता जो सिद्धार्थनगर का निवासी अभी पकड़ से दूर है। कुछ और लोगों के नाम भी प्रकाश में आ रहे है। जिनके बारे में जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपियों समेत पांच के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा बखिरा थाने में दर्ज करा दिया गया है। पकड़े गए चारों आरोपियों को जेल भी भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed