फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   shoot cashier 2.53 lac looted

कैशियर को गोली मारकर 2.53 लाख की लूट

Fri, 09 Feb 2018 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 09 Feb 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
shoot cashier 2.53 lac looted
धनघटा थाना क्षेत्र के टाईनी शाखा पौली के संचालक से घटना के बारे में पूछताछ करते एसपी। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर/पौली/रोसया। रामजानकी मार्ग पर गुरुवार को बाइक सवार बदमाशों ने ग्राहक सेवा केंद्र के कैशियर को कनपटी पर गोली मारकर 2.53 लाख रुपये लूट लिए। हालांकि इससे पहले बदमाशों का निशाना चूकने से पहली गोली पास ही खड़े एक दर्जी को लगी। घटना के बाद लुटेरे बछईपुर मार्ग की ओर भाग निकले।
विज्ञापन


आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को सीएचसी मलौली पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से उन्हें गोरखपुर स्थित मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। लूट की सूचना के बाद एसपी हेमराज मीणा भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पौली पुलिस चौकी से महज सौ मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके के लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन


धनघटा क्षेत्र के सोनहन गांव निवासी कादिर पौली में सेंट्रल बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। उनके ग्राहक सेवा केंद्र पर महुली क्षेत्र के मिल्कीजोत गांव निवासी संजीव कुमार (28) कैशियर हैं। गुरुवार सुबह करीब 10:45 बजे संजीव ने सेंट्रल बैंक की पौली शाखा से 2.53 लाख रुपये निकाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बैग में रुपये रखकर वह पैदल ही ग्राहक सेवा केंद्र पर लौट रहे थे। संजीव बछईपुर जाने वाले मार्ग के समीप पहुंचे तभी पीछे से एक बाइक से दो बदमाश आए और उनसे रुपये से भरा बैग छीनने लगे। संजीव ने बैग नहीं छोड़ा तो बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने पिस्टल से संजीव पर फायर कर दिया।

निशाना चूक जाने से गोली संजीव को न लगकर पास ही कपड़े की दुकान के सामने खड़े दर्जी शंकरपुर गांव निवासी संदीप उर्फ पिंटू (27) की पीठ में लग गई। पिंटू मौके पर ही गिर गया। इधर, बैग छीनने में नाकाम खुद को नाकाम होता देख बदमाश ने संजीव की कनपटी पर पिस्टल सटाकर उन्हें गोली मार दी। संजीव लहूलुहान होकर गिर पड़े और बदमाश रुपयों से भरा बैग लेकर भाग निकले। 

वारदात के बाद कुछ लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी मलौली पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक कादिर ने बताया कि दो लाख 53 हजार रुपये निकालकर संजीव केंद्र पर लौट रहे थे। असलहा लहराते भाग रहे बदमाशों का पीछा करने का साहस भी कोई नहीं जुटा सका।


वारदात के संबंध में एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट और हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जांच कर रही है। उनका कहना है कि दोनों घायलों को लगी गोली मेडिकल कॉलेज में निकाल ली गई है। अब उनकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed