{"_id":"577aa1d64f1c1b6c117fa09e","slug":"school-teacher-abducted","type":"story","status":"publish","title_hn":" स्कूल में पिटाई कर शिक्षक का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल में पिटाई कर शिक्षक का अपहरण
sant kabir nagar
Updated Mon, 04 Jul 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मरवटिया में तैनात सहायक अध्यापक को सोमवार की सुबह कुछ लोग स्कूल परिसर में मारपीट करने के बाद अगवा कर ले गए। अपहर्ताओं ने शिक्षक को करीब सात घंटे तक प्रताड़ित करने के बाद शाम को छोड़ दिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंहदावल क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मरवटिया में तैनात सहायक अध्यापक को सोमवार की सुबह कुछ लोग स्कूल परिसर में मारपीट करने के बाद अगवा कर ले गए। अपहर्ताओं ने शिक्षक को करीब सात घंटे तक प्रताड़ित करने के बाद शाम को छोड़ दिया। थाने पहुंचे शिक्षक ने प्रॉपर्टी का कारोबार करने वाले छोटे भाई के पूर्व साझीदारों पर पैसे के लेन-देन को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
बखिरा क्षेत्र के शिवापार गांव निवासी सुरेश कन्नौजिया मेंहदावल क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मरवटिया में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। सोमवार सुबह करीब आठ बजे कार सवार तीन युवक विद्यालय पहुंचे। उन्होंने सुरेश को बुलाकर कुछ बात की और पीटना शुरू कर दिया। जब तक बाकी लोग कुछ समझते तीनों युवक शिक्षक को वाहन में बैठाकर भाग गए। यह घटना देख परिसर में मौजूद छात्र भी सहम गए। सूचना मिलने पर बीईओ अशोक कुमार राय, सीओ उत्तम सिंह व एसओ सुधीर सिंह भी स्कूल पहुंचे और जानकारी लेकर अपहर्ताओं की तलाश शुरू कर दी।
करीब सात घंटे बाद अपहर्ताओं के चंगुल से छूटे सुरेश ने बताया कि स्कूल परिसर में कार से चालक समेत तीन लोग पहुंचे। उसमें दो लोग पहले उनके छोटे भाई सुभाष कन्नौजिया के साथ जमीन की खरीद फरोख्त करते थे। उन लोगों ने सुरेश से छोटे भाई के बारे में पूछा और पैसे के लेन-देन का जिक्र किया। इसके बाद गालीगलौज करते हुए मारपीट कर अपनी गाड़ी में बैठा लिया। वे लोग उन्हें पहले कैम्पियरगंज फिर गोरखपुर होते हुए खलीलाबाद ले गए।
विज्ञापन
इस दौरान वे बराबर मारपीट करते रहे। वहां से उन्हें कोनी गांव ले गए, जहां एक व्यक्ति के घर पर उनसे जबरन स्टांप पेपर पर जमीन पर कब्जे की बात लिख उनके हस्ताक्षर करवा लिए, फिर खलीलाबाद में मोबाइल लौटाकर कार से उतार दिया। अपहर्ताओं के जाने के बाद उन्होंने फोन करके एक परिचित को बुलाया और बघौली पहुंचे, बाद में थाने में सुरेश ने गोपाल त्रिपाठी, इंदल जायसवाल और अज्ञात कार चालक के खिलाफ तहरीर दी। एसओ ने बताया कि आरोपियों पर बंधक बनाने, मारने-पीटने और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।।