फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   School leaving school by teasing

छेड़छाड़ से आजिज छात्रा ने छोड़ा स्कूल

Wed, 10 Apr 2019 11:27 PM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Wed, 10 Apr 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
School leaving school by teasing
डेमो - फोटो : डेमो

विज्ञापन
हैंसर(संतकबीरनगर)। धनघटा क्षेत्र के एक गांव की हाईस्कूल की छात्रा मनचलों के छेड़छाड़ से आजिज होकर विद्यालय जाना बंद कर दिया। परिजन जब मनचलों के घर वालों को उलाहना देने गए तो वह मारपीट पर आमादा हो गए। अब आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पीड़ित परिवार थाने से लगायत सीओ ऑफिस का चक्कर काट रहा है। 

 छात्रा की मां का कहना है कि वह अनुसूचित जाति है। उसकी बेटी हाईस्कूल में गांव के थोड़ी दूर पर स्थित स्कूल पर पढ़ती है। बेटी जब घर से विद्यालय आती-जाती थी तो गांव के ही कुछ मनचले युवक उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं। दो-चार दिन तो वह किसी तरह विद्यालय गई, लेकिन अब तीन दिन से डर के कारण स्कूल जाना बंद कर दिया है। जानकारी होने पर युवकों के घर के लोगों को उलाहना दिया गया तो वह लोग मारपीट पर आमादा हो गए। मंगलवार को थाने पर प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। बुधवार को सीओ को प्रार्थना पत्र देकर पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed