फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   salary stoped of 45 employee

प्रशिक्षण में अनुपस्थित 45 मतगणना कार्मिकों का वेतन रोका

Mon, 26 Oct 2015 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर Updated Mon, 26 Oct 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव की एक नवंबर को होने वाली मतगणना के लिए सोमवार को हीरालाल राम निवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

दो पालियों में चले प्रशिक्षण के दौरान 45 मतगणना कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने अनुपस्थित कार्मिकों के एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया है।
प्रशिक्षण में कार्मिकों को मतगणना के नियम-कायदे बताए गए। प्रशिक्षकों ने बताया कि मतपेटिका खोलने से पहले मतगणना अभिकर्ताओं को सील दिखा दें।
इसके बाद ही मतों की गिनती की जाए। पूरी सतर्कता के साथ वोटों की गिनती करें, ताकि गलती की कोई गुंजाइश न रहे। प्रशिक्षण में विभिन्न विभागों के अधिकारी व गणना कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह रहे अनुपस्थित
प्रशिक्षण में मतगणना पर्यवेक्षक रामलौट, दिनेश कुमार मिश्र, राधेश्याम मिश्र, लाल मंगलेश्वर प्रताप सिंह, राम प्रसाद, स्वतंत्र प्रताप सिंह, राकेश चतुर्वेदी, अशोक कुमार श्रीवास्तव अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा सहायक मतगणना अधिकारी प्रथम में अरविंद कुमार त्रिपाठी, कपिलदेव राय, वीरेंद्र कुमार, मांधाता सिंह, जकाउल्लाह, शोएब अख्तर, सहायक मतगणना अधिकारी द्वितीय में अमरेंद्र मणि पांडेय, चंदन श्रीवास्तव, दिनेश कुमार पांडेय, रणजीत, कौशल कुमार सिंह, जय प्रकाश, सुनील कुमार यादव,  सहायक मतगणना अधिकारी तृतीय में राहुल कुमार,सोनू यादव, मिथलेश सिंह, लालजी प्रजापति, राधेमुनि सिंह, महेंद्र तथा अतिरिक्त सहायक मतगणना अधिकारी में सुरेश चंद, अजय कुमार, कमलेश,  बलिराम, विजयधारी, संजय कुमार, रामकिशुन मौर्य, राम बहाल, राजेश कुमार, बृजेश कुमार, चंद्रमणि, भगवान राय, ज्ञानचंद्र, शशिकांत, सुभाषचंद, पंजाबी व रामभजन भी गैरहाजिर रहे।

----
अनुपस्थित मतगणना कार्मिकों का एक दिन का वेतन रोकने के लिए विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है। उन्हें मंगलवार को दोपहर में विकास भवन में प्रशिक्षण का एक और मौका दिया जाएगा। इसके बाद भी यदि कर्मचारी अनुपस्थित रहते हैं तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। -लालजी यादव, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed