{"_id":"5b3911924f1c1b4d108b54a5","slug":"rampage-in-land-dispute-misbehave-with-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में मारपीट, महिलाओं से भी दुर्व्यवहार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन विवाद में मारपीट, महिलाओं से भी दुर्व्यवहार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनघटा। महुली क्षेत्र के उसरापार गांव में जमीन विवाद में कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। बचाव करने में पहुंचीं महिलाओं के साथ भी दुर्व्यवहार किया। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट एवं दलित उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।
उसरापार निवासी रणविजय पुत्र गंगादीन ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के ही नाहर सिंह के परिवार से उसकी जमीनी रंजिश चल रही है। रविवार को नाहर सिंह गोलबंद होकर अपने साथियों के साथ विवादित भूमि पर जबरियां कब्जा करने लगे। विरोध करने पर उसकी लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी।
उसे बचाने आई घर की महिलाओं के साथ भी उन लोगों ने दुर्व्यवहार किया। पीड़ित ने गांव के ही नाहर सिंह, रामसिंह, विजय यादव, गोविंद, रविंद्र, गंगेश्वर और रामेश्वर के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ बलवा, मारपीट और दलित उत्पीड़न का केस दर्ज किया। इंस्पेक्टर रोहित प्रसाद ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे की विवेचना सीओ धनघटा को मिली है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।