{"_id":"59fa08a44f1c1b71548ba2fc","slug":"rampage-in-land-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े,पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े,पांच घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
हड़िया माफी गांव में मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोसया। धनघटा क्षेत्र के हड़िया माफी गांव में जमीन विवाद को लेकर बुधवार की सुबह दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में एक पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। इस मामले में ग्राम प्रधान पर मारने पीटने का आरोप लगाया गया है। जबकि प्रधान ने दूसरे पक्ष के लोगों पर भी मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चला आ रहा है। सलमा पत्नी ताजमोहम्मद का कहना है कि उनके परिवार के सफात अली सुबह गोविंदगंज बाजार के लिए घर से निकले थे। गांव के बाहर उनका प्रधान सिराज अहमद से आमना-सामना हो गया। आरोप है कि प्रधान पुरानी रंजिश को लेकर सफात अली को मारने पीटने लगे। उनके शोर मचाने पर गांव के लोग पहुंच गए। उसी समय प्रधान पक्ष के लोग भी लाठी डंडा लेकर आ गए और मारने पीटने लगे।
मारपीट में बदरुन्निशा, रियाज अहमद, नवीमोहम्मद, शमीउल्लाह, सफिकुरनिशा घायल हो गए। उसी समय किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के आने से पहले ही प्रधान पक्ष के लोग भाग निकले। दूसरी तरफ, प्रधान सिराज अहमद का आरोप है कि वह गोविंदगंज बाजार से घर लौट रहे थे। रास्ते में सफातअली पुत्र इस्माइल मिले और गाली देने लगे।
विज्ञापन
उन्हें गाली देने से मना किया तो वह शोर मचाकर अपने पक्ष के लोगों को बुला लिया। वे लोग प्रधान को मारना पीटना शुरू कर दिए। आरोप है कि प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल को छीनने का प्रयास भी किया गया। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि प्रधान सिराज अहमद समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया है।