फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   rampage and firing in chanawapar

चनवापार में पानी गिराने के विवाद में मारपीट-फायरिंग

Thu, 01 Feb 2018 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 01 Feb 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
rampage and firing in chanawapar
कोतवाली क्षेत्र के चनवापार में हुए विबाद के मामले में दोनों पक्षों को कोतवाली में लाया गया।
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के चनवापार गांव में गुरुवार की शाम पानी गिराने के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, ईंट-पत्थर भी चले। मारपीट की घटना में हेडकांस्टेबल की पत्नी घायल हो गईं, जबकि दूसरे पक्ष के एक रिटायर्ड दरोगा को भी चोटें आई हैं। मारपीट के दौरान करीब सात राउंड फायरिंग हुई जिससे गांव के लोग सहम गए।
विज्ञापन


सूचना पर सीओ, कोतवाल और डायल 100 नंबर की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस रिटायर्ड दरोगा, उनके बेटे और हेड कांस्टेबल की पत्नी को थाने ले आई। पुलिस ने रिटायर्ड दरोगा की लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग किए जाने के आरोप पर फोरेंसिक टीम से जांच कराने के लिए बंदूक कब्जे में ले ली।
विज्ञापन


बघौली प्रतिनिधि के अनुसार चनवापार गांव निवासी राममूरत यादव देवरिया जिले से इसी साल दरोगा पद से रिटायर्ड हुए हैं। राममूरत यादव ने दो मंजिला मकान बनवाया है जिसकी साफ-सफाई चल रही है। सफाई में प्रयोग हो रहा पानी चकरोड पर गिराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को गांव के ही रहने वाले कुशीनगर जिले में पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल पद पर तैनात अर्जुन यादव की पत्नी कृष्णावती खेत की ओर गई थीं। जहां उनके खेत के पास चकरोड पर पानी गिराया गया था। इस पर उन्होंने एतराज जताया। इसी बात पर दोनों पक्षों में मारपीट और फायरिंग हुई। 

एचसीपी अर्जुन यादव की पत्नी कृष्णावती का आरोप है कि उनके खेत के किनारे तक रिटायर्ड दरोगा राममूरत यादव के घर का पानी गिराया गया था। उन्होंने आपत्ति जताई तो राममूरत यादव ने अपने बेटे विजय यादव के साथ मिलकर उनकी पिटाई कर दी। आरोप है कि राममूरत ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से कई राउंड फायरिंग भी की।

उधर, रिटायर्ड दरोगा राममूरत यादव का आरोप है कि वह अपने पुराने मकान से नए मकान पर एक ट्रॉली ईंट मंगाकर अपनी ही जमीन पर गिरवा रहे थे। इसी दौरान कुशीनगर में तैनात सिपाही अर्जुन यादव पहुंचकर उनके मजदूरों को गाली देने लगे। विरोध करने पर अर्जुन यादव अपने तमाम लोगों के साथ उनके घर पर चढ़ आए और पथराव करने लगे। आरोप है कि अर्जुन यादव ने कट्टे से फायरिंग भी की लेकिन उन्होंने छत पर चढ़कर जान बचाई। 


घटना के संबंध में सीओ रमेश कुमार ने बताया कि दो पक्षों में विवाद हुआ है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर फायरिंग का आरोप मढ़ रहे हैं। रिटायर्ड दरोगा की लाइसेंसी बंदूक को कब्जे में ले लिया गया है। फोरेंसिक टीम से जांच कराई जाएगी। यदि जांच में गोली चलने की पुष्टि हुई तो लाइसेंस निरस्त कराया जाएगा। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed