{"_id":"5a3fecbe4f1c1b0f788b4bd4","slug":"police-looted-the-prize-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को छका रहा ईनामी लुटेरा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस को छका रहा ईनामी लुटेरा
संतकबीर नगर (ब्यूूूराो)
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। चार माह पूर्व महिला से आवास की रकम लूटने वाला ईनामी बदमाश पुलिस को छका रहा है। वैसे पुलिस आरोपी के घर सोनभद्र जाकर कुर्की की कार्रवाई कर चुकी है। पुलिस अब ईनाम की धनराशि बढ़ाने की तैयारी भी कर रही है। इधर उसके गैंग से जुड़े लोगों पर भी पुलिस की नजर टिक गई है।
19 अगस्त को बनकटिया चौराहे के पास नाऊडांड गांव की रहने वाली 60 वर्षीय वृद्घा सावित्री देवी पत्नी रामप्रीत से बाइक सवार एक बदमाश ने बैंक से निकाले गए प्रधान मंत्री आवास का 40 हजार रुपये लूट लिया था। पुलिस के लिए बदमाश की पहचान करना चुनौतीपूर्ण था,लेकिन पुलिस ने विकास भवन में स्थित स्टेट बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के सहारे एक युवक को चिहिन्त किया। वह युवक बैंक में जब वृद्घा पैसा निकालने गई थी,तो उस दौरान पहले से वहां मौजूद था और उसी पहले रेकी की फिर रास्ते में वृद्घा से रकम लूट लिया। विवेचक एसआई धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से लुटेरे की पहचान कंजड पुत्र कल्लू कंजड निवासी बेहपुरवा थाना कुर्सी बाराबंकी के रूप में की गई। जांच पड़ताल में पता चला कि लुटेरा मनोज की बहन मुंडेरवा कंजड बस्ती में व्याही गई है। जबकि वह सोनभद्र जिले के रावर्टसगंज थाना क्षेत्र के विकासनगर कॉलोनी मे अपने ससुराल में ही मकान बनवा कर रहता है। पहले उसे खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ,फिर 11 दिसंबर को कुर्की का आदेश मिला। 21 दिसंबर को सोनभद्र पहुंच कर उसके घर की कुर्की की कार्रवाई संपंन कराया। दो दिनों तक वहां रूक कर उसके बोर में पता किया,लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई। दो नवंबर को ही एसपी हेमराज मीणा की ओर से उसकी गिरफ्तारी के लिए 5000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। लुटेरे के खिलाफ फरारी में आरोप पत्र प्रेषित किया गया। बाराबंकी के कुर्सी थाने का वह हिस्ट्रीशीट है और उसके खिलाफ 14 मुकदमें दर्ज है। उसकी तलाश जारी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।