फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police did not rogues 'awe'

बदमाशों को नहीं था पुलिस का ‘खौफ’

Mon, 10 Oct 2016 11:39 PM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Mon, 10 Oct 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Police did not rogues 'awe'
हत्या के बाद रोते विलखते घर के लोग। - फोटो : अमर उजाला
आईजी गोरखपुर जोन पुलिस का इकबाल बुलंद करने के लिए सख्ती की बात कर रहे हैं, दूसरी ओर पर्वों को लेकर पुलिस सतर्कता का दावा कर रही है। पर, जिले में ऐसा नहीं दिख रहा है। सोमवार शाम करीब पौने छह बजे इसका प्रत्यक्ष प्रमाण देखने को मिला।
विज्ञापन


ख्‍ालीलाबाद के मेहदावल बाईपास से महज 250 मीटर दूर स्थित बरईटोला स्थित ओम बस सर्विस के कार्यालय में बाइक से दो लोग बिना नंबर की बाइक से मुंह बांधे हुए आए। इसमें से एक बाइक स्टार्ट किए रहा, तो दूसरा दोनों हाथों में पिस्टल लेकर घुसा और प्रॉपर्टी डीलर शैलेंद्र पर ताबड़तोड़ तीन फायर किए। इसके बाद बेखौफ मेंहदावल बाईपास पर स्थित पुलिस के बीच से निकल लिए, जबकि वहां पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद थी। हालांकि इस संबंध में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


बड़ी सरौली गांव निवासी काशीनाथ यादव जिला पंचायत में चालक थे। पांच साल पहले वे रिटायर्ड हुए हैं।  उनके तीन बेटे और तीन बेटियां है। सबसे छोटा बेटा शैलेंद्र कुुमार यादव प्रॉपर्टी डीलर था। चार साल पहले शैलेंद्र की शादी धनघटा क्षेत्र के परसादपुर गांव में सुनीता यादव के साथ हुई थी। दशहरे की पूर्व संध्या पर सोमवार शाम शैलेंद्र की गोली मारकर हत्या के बाद पत्नी सुनीता, मां रामपति देवी, पिता और भाइयों का रो- रो कर बुरा हाल था। जिला अस्पताल में घरवालों और सगे संबंधियों का विलाप देखकर वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब ओमबस सर्विस में गाड़ी चलाने वाले जंगलऊन बलुअरा गांव निवासी मुजीबुर्रहमान ने आंखों देखा वाकया सुुनाया तो सभी लोग दहल उठे। इस दौरान उसने साथी सुनील के छुपने का भी जिक्र किया। घटनास्थल के आसपास के घरों के कुछ लोगों ने बताया कि ताबड़तोड़ तीन बार बार गोली चलने की तेज आवाज सुनाई पड़ी, लेकिन लोग समझ नहीं पाए कि क्या वाकया हुआ है। बाद में हत्या की खबर मिली। भीड़ के बीच तमाम लोग सवाल कर रहे थे कि नवरात्र और मोहर्रम को लेकर पुलिस बेहद चौकन्नी है।


ऐसे में मेंहदावल बाईपास से महज कुछ दूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर युवक की गोली मारकर हत्या करके बदमाश मेंहदावल बाईपास पर मौजूद पुलिसकर्मियों के बीच से होकर चले जाते हैं। लेकिन पुलिस को इसकी भनक भी नहीं लगती है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि त्योहार के मद्देनजर पुलिस सजग है। हत्याकांड का पुलिस जल्द खुलासा करेगी। बदमाश पुलिस की नजर से कुछ समय के लिए छुप जरूर सकते हैं, लेकिन बच नहीं पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed