{"_id":"5b561b774f1c1b45748b6a1d","slug":"people-jam-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर शव रखकर लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क पर शव रखकर लगाया जाम
santkabirnagar
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
सड़क जाम करते गांववाले।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंहदावल। क्षेत्र के ग्राम श्रीनगर में शनिवार की रात बिजली का फाल्ट ठीक करने के लिए पोल पर चढ़े युवक की मौत हो गई थी। इस मामले में संविदाकर्मी पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। सोमवार को गांववाले आरोपी संविदा कर्मी की गिरफ्तारी और आर्थिक मदद की मांग को लेकर शव को गांव के सामने सड़क पर रखकर मेंहदावल-बौरव्यास मार्ग जाम कर दिए।
मेंहदावल क्षेत्र के श्रीनगर सीयर स्थित ननिहाल में रह रहे 36 वर्षीय राजेंद्र चौधरी की शनिवार की रात विद्युत पोल पर चढ़ कर फाल्ट ठीक करने के दौरान झुलस जाने से मौत हो गई थी। पुलिस ने संविदा पर तैनात लाइनमैन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस भी दर्ज कर लिया। घटना को लेकर ग्रामीण आक्रोशित थे और सोमवार की सुबह शव को मेंहदावल-बौरव्यास मार्ग के श्रीनगर चौराहे पर रखकर जाम लगाते हुए प्रदर्शन किए। गांववालों की मांग थी कि नामजद आरोपी की गिरफ्तारी की जाए। पीड़ित परिजनों को दस लाख की आर्थिक सहायता दिलाई जाए। जाम की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष गौरव सिंह ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। थानाध्यक्ष की सूचना पर एसडीएम जसधीर सिंह यादव भी मौके पहुंच गए। वहीं, क्षेत्रीय विधायक राकेश सिंह बघेल भी बाद में पहुंच गए और घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की। विधायक ने अधिकारियों की उपस्थिति में ग्रामीणों की मांग सुनी और एसडीएम से वार्ता की। विधायक ने पहल की और एसडीएम ने परिजनों को मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता कोष से पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया तो विधायक ने नामजद आरोपी को हिरासत में लेने तथा अवर अभियंता की भी इस घटना में संलिप्तता की जांच कराने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया। विधायक के आश्वासन पर ग्रामीण माने और शव का दाह संस्कार करने के लिए तैयार हुए। करीब तीन घंटे मार्ग जाम रहा। जिसके कारण इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप रहा। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रेमचन्द्र चौधरी, वीरेन्द्र चौधरी, रामनगीना चौधरी, बबलू, सुभाष, साहनी, संजय, अजय, रामराज, हनीफ, रईसुन्निसा, रामधनी, प्रदीप, मो. शरीफ, जहीदुन्निशा, विजय, गुड्डू, फूलनदेवी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
संविदा कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता को दिया ज्ञापन
संतकबीरनगर। विद्युत मजदूर पंचायत उत्तर प्रदेश के बैनर तले संविदा कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण खंड खलीलाबाद को ज्ञापन सौंपा, जिसमें विभागीय जेई पर संविदा कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए जांच कराए जाने की मांग की। विद्युत मजदूर पंचायत उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि संविदा कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। बार-बार धमकी दी जा रही है कि सुविधा शुल्क नहीं दिए तो निकाल दिए जाएंगे। इसको लेकर संविदा कर्मचारियों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाए। अन्यथा आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।