फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   people afraid after found bomb in maghar

नगर पंचायत कार्यालय में विस्फोटक मिलने से दहशत में लोग

Sun, 27 May 2018 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 27 May 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
people afraid after found bomb in maghar
नगरपंचायत मगहर कार्यालय परिसर में बम की जांच करती टीम। - फोटो : अमर उजाला
मगहर। नगर पंचायत कार्यालय के जलकल कंपाउंड में शुक्रवार को मिले चार सुतली बम से कार्यालय में दूसरे दिन भी दहशत बनी रही। लोगों का कहना है कि यह अमन, चैन बिगाड़ने की कोशिश थी। हालांकि, दहशत फैलाने वालों के मंसूबे सफल नहीं हुए। 
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर पंचायत के जलकल परिसर में चार सुतली बम मिलने से पूरे कार्यालय में दहशत फैल गई थी। कर्मचारियों ने चारो सुतली बम को पानी से भरे बाल्टी में डाल दिया। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस के अधिकारियों ने पूरे परिसर की छानबीन की और कर्मचारी की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। देर रात बम की तहकीकात के लिए गोरखपुर से बम निरोधक दस्ता और खोजी कुत्ता भी आया। चारों सुतली बमों को बम निरोधी दस्ते ने अपने कब्जे में लेकर रिफ्यूज कर दिया। इसके बाद खोजी कुत्ते के साथ बम निरोधक दस्ते की पुलिस ने पूरे परिसर की जांच की लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बम निरोधक दस्ते के बताने पर की यह सुतली पटाखा था। लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बावजूद लोगों के मन में यह सवाल भी उठ रहा है कि ऐसा क्यों किया गया ? कहीं यह शरारती तत्वों की हरकत तो नहीं है। इसी को देखते हुए एसपी शैलेश पांडेय के निर्देशन में मगहर में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। ताकि लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा न हो। प्रभारी कोतवाल भाग्यवती पांडेय ने बताया कि मगहर के शेरपुर रेहरवा निवासी शैलेंद्र कन्नौजिया की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed