{"_id":"5adf70954f1c1bc03d8b4d02","slug":"one-more-doctor-arrested-forgery","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालसाजी में बुद्धा हॉस्पिटल का एक और डॉक्टर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जालसाजी में बुद्धा हॉस्पिटल का एक और डॉक्टर गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
बुद्धा हास्पिटल के डॉक्टर को पुलिस ने भेजा जेल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। शहर से सटे पटखौली में बुद्धा हास्पिटल एवं पैरामेडिकल कॉलेज के संचालक डॉ. डी के गौतम और उनके सहयोगी दो डॉक्टरों पर फर्जीवाड़े के आरोप में पुलिस ने दो अलग-अलग और रिपोर्ट दर्ज किया है। जबकि, आरोपी एक डॉक्टर को मंगलवार को मेंहदावल बाईपास के निकट से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बिंद्रावती साहनी पुत्री भगवानदास निवासी वार्ड नंबर दो पिपराईच गोरखपुर का आरोप है कि वह बुद्धा हॉस्पिटल एवं पैरामेडिकल कॉलेज पटखौली खलीलाबाद में वर्ष 2016 में डीएमएलटी कोर्स के लिए प्रवेश कराई थी। प्रवेश के दौरान कॉलेज संचालक डा. डीके गौतम उर्फ डॉ. देवेंद्र कुमार गौतम ने डोनेशन के नाम पर 90000 रुपये जमा कराए थे। जिनके जरिए कोई रसीद नहीं दी गई थी।
कोर्स के दौरान कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. अन्नू गौतम और उनके सहयोगी डॉ. अजय क्लास लेते थे। तीनों लोग खुद को एमबीबीएस डॉक्टर बताते थे। कॉलेज परिसर में बुद्धा हॉस्पिटल भी संचालित था। जिसमें कई लोग अपने इलाज के लिए भी आते थे। 24 मई 2016 को 10000 रुपये और 27 दिसंबर 2016 को 35000 रुपये डॉ. डी के गौतम ने उनसे जमा कराया और उसकी रसीद दी गई।
विज्ञापन
इस प्रकार उससे कुल एक लाख, 35 हजार रुपये जमा कराए गए। एक वर्ष की परीक्षा बुद्घा हास्पिटल एवं पैरा मेडिकल कॉलेज में कराई गई लेकिन मार्कशीट नहीं दी गई। इसी तरह धनघटा क्षेत्र के छपरा मगर्वी निवासी ममता पुत्री जोखई का आरोप है कि 2015 में एएनएम कोर्स के लिए प्रवेेश लिया था। अलग-अलग तिथियों पर उनसे कुल एक लाख, 80 हजार रुपये डॉ. डी के गौतम के जरिए लिया गया।
वह और अन्य छात्राएं रोज क्लास भी करती रहीं। उन्हें प्रवेश पत्र देकर बताया कि उनके बैच की परीक्षा भोपाल में होगी। यहां परीक्षा नही कराए जाने के बावत पूछने पर डॉ. डी के गौतम और डॉ. अन्नू गौतम ने कोई स्पष्ट जबाब नहीं दिया। उसे और बैच की अन्य छात्राओं को भोपाल ले जाकर एक होटल में ठहराया गया और हमीदिया हॉस्टिपल में उसकी परीक्षा कराई गई। 2017 के बाद से अब तक उसे कोई मार्कशीट व प्रमाण पत्र नहीं दिया गया।
आरोप है कि डॉक्टर डी के गौतम, डॉक्टर अन्नू गौतम और डॉक्टर अजय फर्जी तरीके से हॉस्पिटल और पैरामेडिकल कॉलेज खोल कर संचालित कर रहे हैं। इन तीनों लोगों को वह भलीभांति पहचानती है। एएनएम कोर्स के लिए उससे और कई अन्य छात्राओं से लाखों रुपये ठगकर फर्जीवाडा किया है।
चौकी इंचार्ज कांटे धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि इन दोनों मामलों में संचालक समेत तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। आगे बताया कि पूर्व में जनपद महरागंज के श्यामदेऊरवा क्षेत्र के परतावल की रहने वाली शीला देवी पत्नी अर्जुन सिंह, पुष्पांजलि सिंह पुत्री गणेश सिंह निवासी पकड़ी बावन, अहिरौली, कुशीनगर, पुनीता मौर्या पुत्री राम सजन मौर्या निवासी मिश्रौलिया कोतवाली बस्ती, नेहा यादव पुत्री हंसराज यादव निवासी कुआवल कला ,हरपुर बुदहट गोरखपुर और रश्मि दूबे पुत्री चंद्रकेश दूबे निवासी डीघा खलीलाबाद ने 15 नवंबर 2017 की तहरीर के आधार पर भी डॉ. डी के गौतम और महिला डॉ. अन्नू गौतम पर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया था।
कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के रहने वाले राकेश पांडेय ने भी डॉ. डी के गौतम पर जालसाजी करके उसके नाम पर एचडीएफसी बैंक की शाखा गोला बाजार में खाता खोलकर लोन पर कार खरीद लेने का आरोप मढ़ते हुए केस दर्ज कराया गया था। आगे बताया कि आरोपी डॉ. अजय उर्फ अजय कुमार राव निवासी काजीपुर जोकहिया मगहर को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।