फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   old man dead in an accident in gorayabhar

वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत

Sun, 26 Nov 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 26 Nov 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
old man dead in an accident in gorayabhar
हादसा - फोटो : amar ujala
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के गोरयाभार चौराहे के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे मेें ले लिया। अतरौरा गांव निवासी संतोष कुमार ने बताया कि उसके 68 वर्षीय रामसूरत मुकदमे की पैरवी करने के लिए शनिवार को बस्ती गए थे। वापसी दौरान करीब चार बजे शाम को उनके पिता गोरयाभार चौराहे पर पहुंचे ही थे। उसी दौरान तेज गति से गुजरे एक अज्ञात वाहन ने उनके पिता को टक्कर मार दिया। जिससे उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए और घटना के बाद तुरंत बाद चालक वाहन के साथ भाग निकला। घटना के बाद अगल-बगल के लोग पहुंचे और 108 नंबर पर सूचना देकर एबुलेंस बुलाई और घायल पिता को जिला अस्पताल भेजवाएं। जहां देखते ही डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। संतोष कुमार की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed