फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Nine huts burnt by fire, two women burnt

आग से नौ झोपड़ियां जली,दो महिलाएं झुलसी

Mon, 11 Apr 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Mon, 11 Apr 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Nine huts burnt by fire, two women burnt
आग से झोपड़ियां जली। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 सोमवार की शाम को धनघटा इलाके के दूलमपुर गांव के नहरुमवापुर टोले में आग लगने से नौ लोगो की झोपड़ी जलकर राख हो गई। आग बुझाने की कोशिश के दौरान दो महिलाए झुलस गई। गांव के लोग किसी तरह आग पर काबू पाया । बाद में पहुंचे फायर बिग्रे कर्मी भी आग को बुझाने में सहयोग किए।
विज्ञापन

  नहरुमवापुर गांव के मुन्नर पाल के घर खाना बनाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी ने झोपडी को आग पकड ली।
देखते देखते आग बिकराल रुप धारण करके रामसहाय पाल, मुन्नीलाल पाल, रामकरन पाल , शिवकुमार पाल, विजय कुमार पाल, महेंद्र पाल, राम पियारे पाल, गंगादीन पाल की झोपडियो को भी अपनी आगोश में लिया। आग बुझाने की कोशिश के दौरान कुसुम पाल पत्नी गंगा राम और सीता देवी पतनी रामसहाय झुलस गई।  अगल बगल गांव के लोग पहुंचकर जब तक आग पर काबू पाते तब तक आग ने इस गड़ेरिया पुरवा को तबाह कर दिया।
विज्ञापन

आग से भारी नुकसान होने की सूचना है। किसी के घर में कुछ भी खाने पीने को नही बचा है। शरीर पर स्थित कपड़ा ही केवल पीड़ितो का सहारा है। आग लगने की सूचना पर एसओ आर डी मौर्य और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने में सहयोग किए। खबर लिखे जाने तक आग पूरी तरह बुझ नही पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed