फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Nephew cut ax

भतीजे को कुल्हाड़ी से काट डाला

Tue, 19 Jul 2016 12:08 AM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Tue, 19 Jul 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Nephew cut ax
हत्या के बाद जुटीं आसपास की महिलाएं।  - फोटो : अमर उजाला
खलीलाबाद काेतवाली क्षेत्र के गड़थवलिया गांव में सोमवार की सुबह पारिवारिक विवाद में दो भाइयों ने मां के साथ मिलकर सात साल के भतीजे को कुल्हाड़ी से काटा डाला। हमले में चचेरा भाई, भाभी और एक अन्य भतीजा भी घायल हुए हैं। रिश्तों की जटिलता में उलझे इस परिवार में हत्या की आरोपी महिला शांति देवी मृतक आर्यन की दादी और हमले में घायल उसके घायल पिता राजकुमार की मां भी है।
विज्ञापन


पुलिस ने शांति देवी व उनके दो बेटों ओंकार और राम सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। शांति और ओंकार को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने कत्ल में इस्तेमाल हुई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। 
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक हमले में घायल हुए शांति देवी के पति रामप्रसाद कई साल पहले लापता हो गए थे।

बेटे राजकुमार के साथ अकेली बची शांति देवी को जेठ हरिदास ने साथ रख लिया। पत्नी की मौत हो जाने से अकेले रह रहे हरिदास और शांति देवी के बीच विवाह हो गया और इसके बाद जन्मी तीन संतानों में बेटे ओंकार और राम सिंह की लापता चाचा रामप्रसाद के बेटे राजकुमार से नहीं बनती थी। आरोप है कि शांति भी रामप्रसाद (पूर्व पति) से जन्मे बड़े बेटे राजकुमार के साथ सौतेला व्यवहार करने लगी थी। एक ही परिसर में रहने के कारण अक्सर इनके बीच विवाद होता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार भोर में आम लोगों के जागने से पहले ओंकार और राम सिंह ने मां शांति के साथ मिलकर छत पर सो रहे राजकुमार के परिवार पर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से जख्मी राजकुमार को बचाने पत्नी प्रमिला आगे आई तो न सिर्फ उस पर बल्कि पास सो रहे भतीजे अंकित (9) और आर्यन (7) पर भी हमला कर दिया।कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि गर्दन पर कुल्हाड़ी के वार से आर्यन की मौत हो गई, जबकि बाकी तीनों घायलों को उपचार दिलाया जा रहा है। शांति देवी और ओंकार की गिरफ्तारी के बाद राम सिंह की तलाश की जा रही है। हमले की बुनियाद में संपत्ति का विवाद बड़ा कारण माना जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed