{"_id":"5bedb93cbdec2269637c2bf9","slug":"mum-and-fufa-accused-of-killing-innocent-model","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां और फूफा निकले मासूम आदर्श की हत्या के आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां और फूफा निकले मासूम आदर्श की हत्या के आरोपी
संतकबीरनगर
Updated Thu, 15 Nov 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
मां और फूफा निकले मासूम आदर्श की हत्या के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र में चार दिन पहले हुए एक बालक की हत्या का पर्दाफाश पुलिस ने किया है। पुलिस के अनुसार बालक की हत्या मां और उसके फूफा ने की थी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया।
एसपी आकाश तोमर ने पत्रकार वार्ता में बताया कि धनघटा थाना क्षेत्र के पचरा गांव स्थित नदी के पास 11 नवंबर को एक बालक का शव बरामद हुआ था। उसकी शिनाख्त आदर्श पासवान पुत्र राजीव पासवान निवासी ग्राम शंकरपुर थाना धनघटा छह वर्ष के रूप में हुई थी। मां कविता की तहरीर पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालक की मौत गला घोंट कर होना पाया गया। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। मामले की विवेचना एसओ संतोष तिवारी कर रहे थे। एसपी ने बताया कि आदर्श के फूफा वहीं रहकर आयुर्वेदिक दवाइयां बेचने का कार्य करते हैं और उनका आदर्श की मां से शारीरिक संबंध था। आदर्श ने यह देख लिया था। इससे कविता को डर सता रहा था कि कहीं आदर्श यह बात पिता को न बता दें। इसके बाद आदर्श को मारने की कहानी गढ़ी गई और राकेश ने उसे नदी के किनारे ले जाकर गला घोंट दिया।