फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   mother of four children will be with lover

प्रेमी के साथ रहेगी चार बच्चों की मां

Sun, 23 Jun 2019 10:47 PM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 23 Jun 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
mother of four children will be with lover
demo pic - फोटो : अमर उजाला
हैंसर (संतकबीरनगर)। धनघटा क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ससुराल से जब पति के मामा के घर गई तो उसने वहीं पर रहने का फैसला कर लिया। इधर मां के लिए बिलख रहे बच्चों को लेकर पति जब उसे साथ लेने मामा के घर पहुंचा तो उसने आने से इंकार कर दिया। अंत में दोनों तरफ से हुई पंचायत के बाद विवाहिता का प्रेमी के साथ रहना तय हुआ। अब बच्चे भी मां के पास पहुंच गए है। 
विज्ञापन

महिला का पति दूसरे प्रदेश में रहकर नौकरी करता है। महिला अपने चार बच्चों के साथ घर पर रहती थी। 20 दिन पहले वह पति के ननिहाल गई।  पति के मामा के बेटे से उसकी आंखें चार हो चुकी थी।  जब शुक्रवार को उसका पति घर लौटा तो पत्नी घर पर नही थी। उसे लाने के लिए अपने ननिहाल पहुंचा। तो पत्नी ने आने से इंकार कर दिया। शनिवार की देर शाम तक वह पत्नी को लाने का प्रयास करता रहा लेकिन वह तैयार नही हुई। उसके बाद पंचायत हुई। पंचायत में बच्चे भी मां के साथ रहेंगे यह तय हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed