{"_id":"6b09d1f53d659cecfb064484","slug":"two-more-accused-arrested-in-former-bdc-members-murder-case-orai-news-c-224-1-ori1005-153140-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पूर्व बीडीसी की हत्या के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पूर्व बीडीसी की हत्या के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
Sat, 28 Nov 2026 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 28 Nov 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
उरई। ग्राम कुसमरा निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) राजेश कुमार सलोनिया की हत्या के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बृहस्पतिवार रात पुलिस ने वांछित चल रहे कन्हैयालाल और मिथिलेश को गोकुलपुरा में नहर बंबा पुलिया के पास घेराबंदी कर पकड़ लिया। अब एक आरोपी धीरेंद्र की तलाश में पुलिस जुटी है।
42 वर्षीय राजेश कुमार सलोनिया वर्ष 2016 में सपा से बीडीसी चुने गए थे। एक साल पहले गांव के राजकुमार के पुत्र निखिल पर दर्ज दुष्कर्म के मुकदमे में राजेश ने गवाही दी थी। इसी रंजिश को लेकर उनकी हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
आरोप है कि राजकुमार, उसके भाई कन्हैयालाल, मिथिलेश, पुत्र निखिल व धीरेंद्र और संदीप ने पहले राजेश की बाइक में ट्रैक्टर से टक्कर मारी और फिर उनके ऊपर ट्रैक्टर का अगला पहिया चढ़ा दिया था। इस मामले में मृतक के पुत्र मयंक प्रताप सिंह ने छह आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान निखिल और संदीप को गिरफ्तार किया था। बाद में निखिल के पिता राजकुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया था।
अब कन्हैयालाल और मिथिलेश की गिरफ्तारी के बाद मामले में पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि आरोपी धीरेंद्र की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।