फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   molestation case on former ward Member

पूर्व सभासद पर छेड़छाड़ का आरोप 

Thu, 04 Aug 2016 11:29 PM IST
संतकबीरनगर/ ब्यूरो अमर उजाला
संतकबीरनगर/ ब्यूरो अमर उजाला Updated Thu, 04 Aug 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
molestation case on former ward Member
छेड़छाड़ का अाराेप में केेेस।
संतकबीरनगर। मगहर कस्बे की रहने वाली एक महिला से छेड़खानी करने और मंगलसूत्र छीनकर ले जाने के आरोपी में पुलिस ने पूर्व सभासद समेत तीन लोगों पर कोतवाली में केस दर्ज किया है। घटना 28 जून 2016 की बताई जा रही है। इधर-उधर भटकने के बाद जब महिला ने सीओ को तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को केस दर्ज कर लिया। इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन


नगर पंचायत मगहर की रहने वाली पीड़ित महिला का आरोप था कि 28 जून की रात 11 बजे वह अपनी झोपड़ी में सोई थी। इसी दौरान तिवारी टोला निवासी धर्मेंद्र यादव, देवीलाल सैनी और एक अज्ञात व्यक्ति उसके छप्पर में घुस आए। आरोप था कि लोग उसके साथ बदनीयती से छेड़छाड़ करने लगे। 
विज्ञापन


उसने शोर मचाया तो देवीलाल सैनी गले से मंगलसूत्र खींच लिया और लोग भाग गए। मौके पर आरोपियों की बाइक छूट गई। कोतवाली में तहरीर दी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। बाद में सीओ को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। सीओ आरके सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर पूर्व सभासद धर्मेंद्र यादव,देवी लाल सैनी और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ छेड़खानी और चोरी का केस दर्ज हुआ है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएंगे,उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की विवेचना चौकी इंचार्ज मगहर करुणाकर पांडेय को दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed