फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   MLA's car stolen from in front of the house

घर के सामने से विधायक की गाड़ी चोरी 

Fri, 03 Mar 2017 11:45 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Fri, 03 Mar 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
MLA's car stolen from in front of the house
file photo - फोटो : अमर उजाला
धनघटा विधायक और सपा प्रत्याशी अलगू प्रसाद चौहान के नाथनगर स्थित घर से सामने खड़ी उनकी बोलेरो गुरुवार रात चोरी हो गई। विधायक की गाड़ी चोरी होने की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। विधायक ने बताया कि उनकी बोलेरो गुरुवार रात घर के दरवाजे पर खड़ी थी।
विज्ञापन


बगल में उनके गनर और अन्य लोग भी सो रहे थे। वह शुक्रवार सुबह समर्थकों के साथ बैठ कर चुनाव पर चर्चा कर रहे थे। उसी समय उनके घर वालों ने  बोलेरो गायब होने की सूचना दी। उनके भाई गुरुवार रात परिवार के एक शख्स की दवा कराने के लिए बोलेरो लेकर खलीलाबाद गए थे।
विज्ञापन


वहां से रात लगभग 11 बजे वापस आने के बाद गाड़ी दरवाजे के बाहर खड़ी करके सब लोग सोने चले गए थे और रात में ही गाड़ी चोरी हो   गई। खबर पर सीओ सुरेंद्र और एसओ जेएन त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल शुरु कर दी।  एसओ जेएन त्रिपाठी ने बताया कि विधायक अलगू प्रसाद चौहान की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया गया। जल्द ही चोरी गई गाड़ी के साथ चोर पुलिस की पकड़ में होगा।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed