फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   missing corpses found in four days of missing youth

लापता युवक की चार दिन बार पोखने में मिली लाश

Sat, 06 Apr 2019 11:44 PM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 06 Apr 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
missing corpses found in four days of missing youth
लापता युवक की चार दिन बार पोखने में मिली लाश - फोटो : अमर उजाला
हरिहरपुर(संतकबीरनगर)। मंगलवार की रात से लापता एक युवक की लाश शनिवार सुबह नगर पंचायत कार्यालय के पास पोखरे में मिली। करीब आठ बजे कुछ लोगों ने पोखरे में शव देखकर शोर मचाया। सूचना पर पहुंची महुली पुलिस ने शव को पोखरे से बाहर निकलवाया। परिजनों के शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन

नगर पंचायत हरिहरपुर के वार्ड नंबर नौ गांधीनगर निवासी 22 वर्षीय रमेश कुमार गुप्ता पुत्र स्वर्गीय काली चरन गुप्ता मंगलवार की रात बिना परिजनों को बताए रहस्यमय ढंग से घर से लापता हो गया। जब परिजनों को पता चला कि युवक रमेश अपने कमरे में नहीं है तो लोग उसे ढूंढने शुरू किया। काफी खोजबीन के बाद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो चचेरे भाई राजू ने पुलिस चौकी हरिहरपुर और महुली थाने पर उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। चार दिन बाद शनिवार सुबह नगर पंचायत हरिहरपुर कार्यालय के पास स्थित पोखरे में कुछ लोगों ने एक शव का सिर देखा तो शोर मचाया। मौके पर पहुंचे नगर के लोगों की भीड़ पोखरे के किनारे जमा हो गई। सूचना पर एसओ महुली शैलेंद्र राय और हरिहरपुर चौकी इंचार्ज श्रवण कुमार यादव पहुंच गए। पुलिस की मौजूदगी में शव को पोखरे से बाहर निकाला गया। परिजनों ने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ शैलेंद्र राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed