{"_id":"5b05af344f1c1b5a798b5f05","slug":"mejor-loss-due-to-caught-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े की दुकान में आग से लाखों का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कपड़े की दुकान में आग से लाखों का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 May 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के नगर अध्यक्ष पीयूष सिंह की कपड़े की दुकान में आग लगने की सूचना पर पहुंचे भाजपा के प्रदेश महामंत्री और विधायक पंकज सिंह ने जायजा लिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के बरदहिया बाजार स्थित श्याम बाजार में कपड़े की दुकान में मंगलवार की देर रात आग लग गई। दुकान में रखे लाखों रुपये के कपड़े व अन्य सामान जल कर राख हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने नागरिकों की मदद से आग पर काबू पाया।
बरदहिया बाजार के श्याम बाजार के भाजपा के नगर अध्यक्ष पीयूष सिंह की कपड़ों दुकान है। पीयूष सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात उनके भाई दुकान बंद कर घर चले गए। रात में करीब सवा नौ बजे एक व्यक्ति ने दुकान में आग लगने की सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि दुकान से लपटें उठ रही थीं। लपटें भवन के तीनों मंजिलों से उठ रही थीं। उसी दौरान फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तहर से आग पर काबू पाया जा सका।
जब तक आग बुझती तब दुकान में रखा सारा कपड़ा व अन्य सामान जल कर राख हो गया था। बताया कि भवन के तीनों मंजिलों पर कपड़े रखे हुए थे। सब जल गए हैं। साथ ही नकदी भी जल गई है। आग से लगभग 30 लाख से ऊपर का नुकसान हुआ है। आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
आग की सूचना पर एसडीएम उमेश चंद निगम, सीओ रमेश कुमार, कोतवाल वीरेंद्र बहादुुर सिंह भी मौके पर पहुंच गए थे और मामले की जांच भी किया। अग्निशमन अधिकारी त्रिवेणी प्रसाद पांडेय ने बताया कि करीब ढाई घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक पूरा सामान जल चुका था। आग से लगभग 30 लाख का नुकसान हुआ है।
घटना स्थल पर पहुंचे प्रदेश महामंत्री
संतकबीरनगर। भाजपा के नगर अध्यक्ष पीयूष सिंह के कपड़े की दुकान में आग लगने की सूचना पर जनपद में आए भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह भी बुधवार को पहुंच कर आग लगने की जानकारी ली। इस दौरान नगर पालिका चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा, जिलाध्यक्ष रामललित चौधरी, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला, रविंद्र चौरसिया, अमित श्रीवास्तव, एसआई बलराम पांडेय आदि मौजूद रहे।