फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Manbadan beat up the cottage, four injured

-मनबढ़ों ने मारपीट कर झोपड़ी फूंकी, चार घायल

Sat, 05 Jan 2019 11:40 PM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 05 Jan 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
Manbadan beat up the cottage, four injured
मनबढ़ों ने मारपीट कर झोपड़ी फूंकी, चार घायल - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
धनघटा(संतकबीरनगर)। महुली थाना क्षेत्र के पिड़िया में शनिवार को मनबढ़ों ने जम कर हंगामा किया। जमीनी विवाद को लेकर एक व्यक्ति की झोपड़ी में आग लगा दी गई। इसमें बकरी और मुर्गी के जलकर मरने की सूचना है। मनबढ़ों  ने मारपीट कर महिला सहित चार को घायल कर दिया। घायलों में एक को गंभीर हालत में सीएचसी नाथनगर में भर्ती कराया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।                


ग्राम पिड़िया बेलहरा में नंदलाल का परिवार चौराहे के दक्षिण पुरवा में रहता है। बगल की जमीन धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव  निवासी एक व्यक्ति ने खरीदी है। उसी जमीन को लेकर दोनों पक्षों में कुछ दिनों से विवाद चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार की दोपहर बाद काफी संख्या में लोग पिड़िया पहुंचे। उक्त लोगों ने एक पिलर तोड़ना शुरू कर दिया। इसका नंदलाल के परिवार ने विरोध किया तो उन लोगों ने मारपीट शुरू करते हुए उत्पात मचाना शुरू कर दिया। मारपीट में नंदलाल, जसोदा पत्नी रामदरश गंभीर रूप से घायल हैं तथा शोभा पुत्री रामदरश व जिनके पुत्र छोटई के मामूली रूप से घायल होने की सूचना है। पीड़ित परिजनों की मानंे तो मनबढ़ों ने उनकी झोपड़ी में भी आग लगा दी। पालतू बकरी और तीन मुर्गी भी जल कर मर गईं । मनबढ़ों के उत्पात से मोहल्ले में भगदड़ मच गई । मनबढ़ घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने गंभीर रूप से घायल नंदलाल को सीएचसी नाथनगर मे भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है । डायल 100 की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। समाचार लिखे जाने तक मामले में तहरीर नहीं दी जा सकी है। एसओ महुली शैलेंद्र राय ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर भेजी गई है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed