{"_id":"58d01c5c4f1c1b39791a1057","slug":"looted-woman-on-the-strength-of-tamanche","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर महिला को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर महिला को लूटा
Sant Kabir Nagar
Updated Mon, 20 Mar 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएनबी नाथनगर से सोमवार को रकम निकाल कर घर जा रही महिला से जसोवर गांव के पास बाइक सवार बदमाश ने तमंचे के बल पर 20,000 रुपये लूट लिए। इस दौरान महिला ने हाथापाई भी की और शोर भी मचाया। शोर सुनकर लोग जुटे, लेकिन तमंचा लहराते हुए बदमाश भाग निकला। सूचना पर महुली पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी।
महुली क्षेत्र के भिटहा गांव निवासी राजमती पत्नी तीजू कहार नाथनगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में स्थित अपने और अपने पति के संयुक्त खाते से 20 हजार रुपये निकाली। बैंक से दो-दो हजार के मिले दस नोट और पासबुक को सुरक्षित रखकर रास्ते में मिली जसोवर गांव की कुछ महिलाओं के साथ घर जा रही थी। साथ की महिलाएं तो गांव चली गईं। जबकि वह पैदल ही जसोवर गांव से उत्तर में पहुंची, तभी एक हेलमटधारी युवक बाइक से पहुंचा और महिला को रोककर रकम मांगने लगा। महिला द्वारा इंकार करने पर वह रकम छीनने का प्रयास करता रहा। महिला ने अपना पैसा बचाने के लिए संघर्ष करना शुरू कर दिया।
छीनाझपटी में आरोपी ने महिला के कपड़े भी फाड़ डाले। इतने में कुछ लोगों को दूर आता देख महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। खुद को फंसता देख आरोपी ने महिला पर तमंचा तान दिया और रकम लूट कर फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर एसओ जेएन त्रिपाठी, एसआई शर्मा सिंह यादव मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना के बारे में महिला से पूछताछ की। एसओ ने बताया कि केस दर्ज कर जल्द ही मामले का वर्कआउट कर दिया जाएगा।