{"_id":"58ff97c84f1c1b9e65c0d7dc","slug":"looted-doctor-over-force","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर चिकित्सक को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर चिकित्सक को लूटा
Sant Kabir Nagar
Updated Wed, 26 Apr 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामजानकी मार्ग पर निहैला गांव के समीप सोमवार रात बाइक सवार बदमाशों ने एक रिटायर्ड पीएचसी अधीक्षक से तमंचे के बल पर 1,000 नकदी और सोने की अंगूठी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश पौली की तरफ भाग निकले। बदमाशों के जाने पर पीड़ित ने शोर मचाया तो निहैला गांव के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मंगलवार को पुलिस इस मामले में तीन अज्ञात के बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
कुशीनगर जिले के महुअवा खुर्द गांव निवासी डॉक्टर सत्यनरायण सिंह शनिचरा बाजार पीएचसी के अधीक्षक पद से दो वर्ष पहले जब वह रिटायर्ड हुए थे। इसके बाद से वे क्षेत्र के पारा हरगोविंद चौराहे पर किराए के मकान में रहकर दुलहापार में प्रैक्टिस करने लगे। डॉक्टर सत्य नारायन सिंह ने बताया कि सोमवार को रात करीब दस बजे वह धनघटा दवा लेने बाइक से आए थे।
दवा लेकर जब लौट रहे थे तो निहैला गांव के पास पहुंचते ही पीछे से एक बाइक पर सवार होकर तीन लोग आए और हाथ देकर उन्हें रोक लिया। एक बदमाश ने उनकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया दूसरा बाइक स्टार्ट करके खड़ा रहा और तीसरा तलाशी लेने लगा। बदमाश ने उसके पर्स में 1000 रुपये और सोने की अंगूठी छीन लिया। उसके बाद तीनों बदमाश बाइक से पौली की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन
वह जब तक शोर मचाए और गांव के लोग पहुंचे, तब तक बदमाश काफी दूर निकल चुके थे। घटना की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। एसओ सबाहुद्दीन ने बताया कि इस मामले में तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज करके उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।