{"_id":"5b1c1f124f1c1bf16e8b718a","slug":"loot-from-poltry-trader","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुर्गा व्यवसायी से 30 हजार की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुर्गा व्यवसायी से 30 हजार की लूट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
धनघटा के नावनखुर्द गांव के करीब हुई लूट की जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैंसर। क्षेत्र के धनघटा-बिड़हर घाट मार्ग पर शनिवार की दोपहर नावनखुर्द गांव के मदरसा के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने मुर्गा व्यवसायी और मैजिक चालक की कनपटी पर तमंचा सटाकर 30 हजार रुपये लूट लिया और उमरिया बाजार की तरफ भाग निकले। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई।
धनघटा गांव निवासी तवरेज पुत्र वसी अहमद उर्फ हाफिज मुर्गा के थोक व्यापारी हैं। तवरेज ने बताया कि दोपहर में करीब एक बजे वह अपने मैजिक से उमरिया बाजार से मुर्गा की सप्लाई कर हैंसर बाजार जा रहे थे। नावन खुर्द गांव के मदरसा के समीप एक बाइक पर सवार दो लोग ओवरटेक कर आगे आ गए और इशारा कर मैजिक को रोकवा दिया।
पीड़ित का कहना है कि दोनो बदमाश बाइक से उतर कर चालक इस्तियाक और उनकी कनपटी में तमंचा सटाने के बाद रुपये की मांग की। रुपये देने से इंकार किया तो गोली मारने की धमकी देकर तमंचे के ट्रेगर पर उंगली रख दी। भयवश पास में रखे 30 हजार रुपये बदमाशों को दे देने पड़े।
विज्ञापन
उसके बाद हेलमेट लगाए व मुंह बांधे बदमाश उमरिया बाजार की तरफ भाग निकले। पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। एसओ संतोष तिवारी और स्वाट टीम प्रभारी प्रदीप सिंह मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश में जुट गए। एसओ संतोष तिवारी ने बताया कि घटना प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत होती है। जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।