फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   lady student committed suicide

बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा ने लगाई फांसी

Wed, 14 Mar 2018 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 14 Mar 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
lady student committed suicide
कोतवाली क्षेत्र के एकमा गांव में गमगीन परिजन। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के एकमा गांव में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा ने पंखे के कुंडा में दुपट्टे से लटक कर जान दे दी। बुधवार को सूचना पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टामार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन

कांटे प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के एकमा गांव निवासी 18 वर्षीय सुमन पुत्री रामअवध प्रजापति बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। मंगलवार की रात वह अपने कमरे में अकेली सोई थी।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह जब छात्रा सुबह कमरे से बाहर नहीं निकली तो उसकी मां संवारी देवी ने आवाज दी। बाद में मां के रोने की आवाज सुन कर आस-पास के लोग जुट गए। मौके पर पुलिस भी पहुंची। उसने कमरे का दरवाजा खुलवाया तो अंदर पंखे के कुंडा से दुपट्टे के सहारे लटकती हुई छात्रा की लाश मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां संवारी देवी ने रोते हुए बताया कि उसकी बेटी सुमन तीन भाई व तीन बहनों में सबसे छोटी थी। बेटी सुमन खलीलाबाद में बी ए द्वितीय वर्ष में पढ़ रही थी। सुमन घरेलू काम-काज और पढ़ाई-लिखाई में ठीक थी। घर का काम करती थी, जबकि तीनों बेटे व पति दिल्ली में रहते हैं।


दोनों बड़ी बेटियों की शादी हो गई हैं। अब सुमन की बारी थी। ने बताया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं थी। उपचार चल रहा था। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed