फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   lady committed suicide by poisoning

बेटी संग महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

Thu, 28 Jun 2018 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Jun 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
lady committed suicide by poisoning
माैके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। दुधारा क्षेत्र के ककरहिया गांव में गुरुवार की शाम एक महिला ने अपनी मासूम बेटी संग जहरीला पदार्थ खा कर जान दे दी। घटना से गांव में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन


एसओ करुणाकर पांडेय ने बताया कि ककरहिया गांव निवासी 30 वर्षीय शारदा देवी पत्नी दिनेेश लोध ने गुरुवार की शाम अपनी चार साल की बेटी शीतल के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। मां-बेटी की हालत बिगड़ी तो परिजन अस्पताल ले जाने लगे। बेटी शीतल की घर पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि, मां शारदा को लोग सीएचसी मेंहदावल ले जा रहे थे। उसने रास्ते में दम तोड़ा। जांच पड़ताल में पता चला कि महिला और उसके पति में संबंध ठीक नहीं थे। पारिवारिक कलह की वजह से ही महिला ने मासूम बेटी संग जहर खाकर जान दे दी है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के मायके सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा क्षेत्र के मैनहवा गांव में सूचना भेज दी गई है। मायके के लोग भी आ रहे है। मां-बेटी के शव को कब्जे में ले लिया गया है। पंचनामा के बाद शुक्रवार को शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।    
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed