फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   kotedar found in illlegal work

चीनी ब्लैक करता मिला कोटेदार 

Wed, 20 Apr 2016 10:47 PM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Wed, 20 Apr 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
kotedar found in illlegal work
 धनघटा गांव के कोटेदार द्वारा राशन की चीनी ब्लैक करने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तहसील दिवस पर पहुंचे डीएम ने छापेमारी करने का निर्देश दिया। इसके बाद डीएम के निर्देश पर तत्काल नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। इस दौरान टीम को कोटेदार चीनी ब्लैक करते मिला। वहीं प्रधान के घर से 22 राशन कार्ड बरामद हुए। डीएम ने कोटेदार का लाइसेंस निरस्त करने और प्रधान के विरुद्ध केस दर्ज कराने का निर्देश डीएसओ को दिया है। 
विज्ञापन


बुधवार को धनघटा तहसील सभागार में जब डीएम डॉक्टर सरोज कुमार जन समस्या सुन रहे थे। इसी बीच धनघटा गांव के अमर सिंह शिकायती पत्र लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि गांव का कोटेटार चीनी ब्लैक कर रहा है और गरीबों का राशन कार्ड प्रधान के घर हैं। डीएम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नायब तहसीलदार राजेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम गठित की और पुलिस बल के साथ छापेमारी करने का निर्देश दिया। टीम पहले कोटेदार के घर पहुंची जहां कोटेदार गांव के एक व्यक्ति को चीनी तौल रहा था। 
विज्ञापन


पूछने पर बताया कि इनके लड़की की शादी है उसी के लिए चीनी दी जा रहा है। मौके पर चीनी ब्लैक करते हुए पकड़े जाने पर टीम ने कोटेदार को अपने साथ लेकर प्रधान के घर छापेमारी करने पहुंची। प्रधान के घर से टीम ने 22 लोगों के राशन कार्ड बरामद हुए। टीम कोटेदार और प्रधान से पूछताछ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में सप्लाई इंस्पेक्टर आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि छापेमारी में कोटेदार चीनी ब्लैक करते हुए पकड़ा गया है। प्रधान के घर से 22 राशन कार्ड बरामद हुए हैं। मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। डीएम के निर्देश पर कोटेदार का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई के साथ ही प्रधान पर भी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed