फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   killing owner truck was looted

मालिक को मार कर लूटा था ट्रक 

Wed, 31 Aug 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 31 Aug 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
killing owner truck was looted
एसपी ने हत्या और ट्रक लूट का पर्दाफाश किया। चंगुल में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को कांटे-मुंडेरवा रोड के पास से चोरी के ट्रक के साथ खलासी को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही 15 दिन पहले बस्ती के ट्रक मालिक की हत्या कर ट्रक लूट का खुलासा हो गया।  पुलिस की पूछताछ में पता चला कि खलासी ने चालक कम मालिक की हत्या कर ट्रक लूट लिया था। शव को खोराबार थाना क्षेत्र में राप्ती पुल के किनारे छोड़ कर ट्रक लेकर फरार हो गया था। खोराबार पुलिस ने शव को बरामद कर दुर्घटना में मौत का मामला मानते हुए अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था और पहचान न हो पाने पर लावारिस में शव का पोस्टमार्टम भी करा दिया था।
विज्ञापन


एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने पत्रकारों को बताया कि सीओ आर के सिंह के नेतृत्व में कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह और चौकी इंचार्ज कांटे रामभवन यादव क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कांटे-मुंडेरवा मार्ग पर चोरी का दस चक्का ट्रक नंबर एच आर 38 के-1868 के साथ एक युवक मौजूद है। वह ट्रक को बेचने के लिए कहीं बाहर लेकर जाने की फिराक में है।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ट्रक समेत युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक की पहचान रामसिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी गोरेडीह थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर के रूप में हुई। उसके पास से एक मोबाइल फोन और सिमकार्ड बरामद हुआ। बरामद ट्रक का कागजात नहीं दिखा पाया और बताया कि गीडा से चोरी कर ट्रक को बेचने के लिए ले जा रहा था। कड़ाई से पूछताछ में आरोपी टूट गया और पूरा घटनाक्रम बयान कर दिया। उसने बताया कि बरामद ट्रक रामप्रकाश पुत्र त्रिभुवन प्रजापति निवासी कवलसियां थाना गौर जनपद बस्ती का है। वह ट्रक पर खलासी का कार्य करता था। राम प्रकाश अपना ट्रक खुद चलाते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


14 अगस्त 2016 को वह चालक राम प्रकाश के साथ ट्रक लेकर गोरखपुर जिले के खोराबार क्षेत्र में गया था। रास्ते में उसकी मंशा बिगड़ गई और उसने ट्रक में ही राम प्रकाश की हत्या कर दी थी। रामप्रकाश के कपड़े और कागजात नदी में फेंक दिया था लेकिन, उसका मोबाइल फोन रख लिया। रात में खोराबार क्षेत्र में ही शव को हाइवे पर बने पुल से राप्ती नदी में फेंकने की फिराक में था, लेकिन सफल न होने पर पुल के पास से ही शव छोड़ दिया था। ट्रक को गीडा सेक्टर 22 ट्रांसपोर्ट नगर पार्क में खड़ा कर दिया था। रामसिंह ने बताया कि गीडा में ही मोबाइल से बातचीत कर ट्रक को बेचने का काफी प्रयास किया, लेकिन रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी के बाहर का होने की वजह से कोई खरीदार नहीं मिला। बाद में कबाड़ी से भी संपर्क साधा, लेकिन बात नहीं बनी। उसके बाद में रामप्रकाश का मोबाइल तोड़ कर फेंक दिया और सिम कार्ड अपने पास रख लिया। 


एसपी ने बताया कि खोराबार पुलिस से संपर्क करने पर पता चला कि 15 अगस्त की सुबह राप्ती नदी पुल पर एक व्यक्ति का शव मिला था। दुर्घटना में मौत होने का मामला मानते हुए अज्ञात के खिलाफ केस भी दर्ज है। शव की पहचान नहीं हो पाई तो 72 घंटे बाद पुलिस ने लावारिस में शव का पोस्टमार्टम भी करा दिया था। एसपी ने बताया कि आरोपी रामसिंह के बारे में पता किया गया तो यह तथ्य सामने आया कि वह शातिर अपराधी गुड्डू सिंह कटाई का सगा साला है। चोरी की ट्रक बरामदगी के संबंध में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जेल भेजा जाएगा। एसपी ने पुलिस टीम को शाबाशी देते हुए 2500 रुपये का पुरस्कार भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed