फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   killing in illegal relations

अवैध संबंधों के कारण हुई आवाज की हत्या

Mon, 02 May 2016 12:27 AM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Mon, 02 May 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
 killing in illegal relations
हत्यारोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया। - फोटो : अमर उजाला
मेंहदावल क्षेत्र के बरनापुर गांव निवासी आवाज सिंह(11) हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने शनिवार को सांडेखुर्द के पास से गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। इस हत्याकांड की मुख्य वजह अवैध संबंध बताया जा रहा है। वहीं पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


एसपी शैलेष कुमार पांडेय ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि बरनापुर गांव निवासी 11 वर्षीय आवाज सिंह पुत्र दिवंगत गजेंद्र सिंह 22 अप्रैल को गांव से दुधारा क्षेत्र में जा रही एक बारात को देखने गया था। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा। इस संबंध में किशोर की मां ने बढ़या ठाठर गांव निवासी इंद्रजीत यादव के ऊपर बेटे को गायब करने का शक जताते हुए केस दर्ज कराया था। 
विज्ञापन


इस आधार पर एसओ सुधीर शनिवार को सांडे खुर्द गांव के पास से आरोपी इंद्रजीत को गिरफ्तार कर उससे सख्ती से पूछताछ की गई। इसके बाद आरोपी ने कबूल किया कि उसने अपने मित्र रवींद्र यादव निवासी बढ़या ठाठर टोला रामनगर के साथ मिलकर आवाज की हत्या की। 22 अप्रैल को वह आवाज को उसके गांव से दूर ले गया। जहां रस्सी से गला कस कर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को गोरखपुर जिले के कैम्यिरगंज थाना क्षेत्र में गायघाट के पास राप्ती के किनारे झाड़ियों के बीच बालू के ढेर में छिपा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्यारोपी की निशानदेही पर कैंम्यिरगंज क्षेत्र में राप्ती के किनारे से अपहृत आवाज सिंह का शव, कपड़े और चप्पल आदि बरामद कर ली गई। किशोर की मां ने शव के शिनाख्त की पुष्टि की। कैंपियरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी के मुताबिक पकड़े गए हत्यारोपी ने पूछताछ में बताया कि उसके पिता रघुवीर का आवाज के घर काफी आना-जाना था।


उसके पिता अधिक समय वहां गुजारते थे। उस परिवार की एक महिला से पिता की नजदीकियां होने की वजह से उसने घटना को अंजाम देने की योजना बनाई। 22 अप्रैल को बारात देखने गए आवाज सिंह को अच्छा मौका पाकर अपनी बाइक पर बैठा कर ले गया और फिर दोस्त रवींद्र यादव के साथ मिल कर उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी इंद्रजीत यादव को अपहरण और हत्या कर शव छुपाने के मामले में केस दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया। जबकि दूसरे आरोपी रवींद्र यादव की तलाश पुलिस कर रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed