फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   kidnapping boy playing in front of the house000

घर के सामने खेल रहे बालक का अपहरण

Wed, 10 Apr 2019 11:32 PM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Wed, 10 Apr 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
kidnapping boy playing in front of the house000
डेमो - फोटो : डेमो

विज्ञापन
हरिहरपुर(संतकबीरनगर)। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम छितही के धोबी पुरवा से दिनदहाड़े एक बालक के अपहरण से सनसनी फैल गई। सूचना पर हरकत में आई महुली पुलिस ने सभी रास्तों की नाकेेेबंदी कर बच्चे की तलाश मेें अभियान तेज कर दिया है। 

 महुली  क्षेत्र के ग्राम छितही का धोबी पुरवा मोहल्ला महुली-मानपुर मार्ग पर स्थित है। बुधवार दोपहर बाद कुछ बच्चे घर के सामने सड़क पर खेल रहे थे। साथ खेेल रहे बच्चों का कहना हैै कि उसी समय मानपुर की तरफ से एक स्कूटी सवार युवक पहुंचा। स्कूटी की पिछली सीट पर एक महिला बैठी थी। स्कूटी सवार ने वाहन रोक कर खेल रहे बच्चों में से सात वर्षीय आदित्य पुत्र रामचंद्र को अपनी स्कूटी पर बीच में बैठाकर महुली की तरफ फरार हो गए। बच्चों के शोर मचाने पर परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना यूपी-100 को देकर महुली थाने पहुंच गए। एसओ महुली शैलेंद्र राय ने मामले की गंभीरता को देख तत्काल आसपास के थानों की पुलिस के साथ ही बस्ती पुलिस के लिए अलर्ट जारी कर नाकेबंदी शुरू करा दी। एसओ ने बताया कि अपहरणकर्ताओं की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed