{"_id":"5ab544d44f1c1b68248b6e56","slug":"jump-in-river-with-7-months-old-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुधमुंहे बेटे को लेकर कुआनो में कूदी महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुधमुंहे बेटे को लेकर कुआनो में कूदी महिला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
धनघटा थाना क्षेत्र के कुआनों नदी में बच्चे के साथ कूदी महिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनघटा/ हैंसर। धनघटा क्षेत्र के बेलघाट गांव के पास शुक्रवार की देर शाम को एक महिला अपने सात माह के बेटे के साथ कुआनों नदी में छलांग लगा दी। घटना देख कर आस-पास के लोग वहां जुट गए और बाद में सूचना पर पुलिस भी पहुंची पुलिस ने मछुआरों के सहयोग से महिला और उसके मासूूूम बेटे को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला। दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी मलौली ले जाया गया। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
एसओ संतोष तिवारी ने बताया कि महुली क्षेत्र के केवटली गांव निवासी रामनाथ निषाद की पत्नी मंतीरा उम्र 30 वर्ष अपने सात माह के बेटे कृष्णा के साथ बेलघाट, महेश्वरपुर घाट के पास शाम साढ़े छह बजे कुआनो में कूद गई। घटना के बाद आस-पास के गांव के लोग जुट गए। प्रधान विश्राम सागर ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना के बाद वह सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से महिला और उसके बच्चे को सुरक्षित बाहर निकलवाया गया। महिला मंतीरा देवी ने बताया कि उसका इकलौता बेटा कृष्णा 12 दिन पहले गिर गया और उसे चोट लग गई थी। बेटे की चोट ठीक नहीं हो रहा थी। बेटे का दर्द उससे सहन नहीं हुआ तो बेटे संग जान देने के लिए नदी में कूद गई। उसका पति रामनाथ निषाद मुंबई में रहकर कमाई करता है। हालांकि सास कोइला देवी ने बताया कि किसी बात को लेकर फोन पर बेटे और बहू में कहासुनी हो गई थी। उसी के बाद बहू ने ऐसा किया।